लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Tumbadchi Manjula Closing BO: 6 करोड़ के बजट में बनी ये हॉरर कॉमेडी मराठी फिल्म हुई सुपरहिट, कमाया 172.66 परसेंट प्रॉफिट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


मराठी फिल्म ‘तुम्बाडची मंजुळा’ 5 जून को रिलीज हुई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले और फैंस ने फिल्म को खूब एंजॉय किया. अब फिल्म का थिएट्रिकल रन खत्म हो गया है. इस छोटे बजट की फिल्म ने धमाकेदार कमाई की और शानदार प्रॉफिट कमाया. 

‘तुम्बाडची मंजुळा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म का बजट 6 करोड़ है. फिल्म ने 16.39 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म का रिर्टन ऑन इंवेस्टमेंट 10.36 करोड़ रहा. वहीं रिर्टन ऑन इंवेस्टमेंट 172.66 परसेंट रहा. फिल्म सुपरहिट रही.

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

‘तुम्बाडची मंजुळा’ को विविध कोरगांवकर ने डायरेक्ट किया. बवेश जानवलेकर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया. फिल्म में जीतेन्द्र जोशी, ओम भुटकर, साई ताम्हणकर लीड रोल में हैं. वहीं मकरंद अनासपुरे, अंशुमान विचारे, प्रियल नाइक, गणेश पंडित, उमेश जगताप, योगेश शिरसाट, सिद्धेश्वर ज़डबुके जैसे स्टार्स भी दिखे. फिल्म बुकमाय शो पर 10 में से 9 रेटिंग मिली. फिल्म को शानदार रिव्यू मिले और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिला.

बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तूफान लाने वाले हैं कार्तिक आर्यन, भूल भुलैया 4 को लेकर प्लानिंग शुरू

बता दें कि हॉरर कॉमेडी जॉनर को लेकर फैंस में अलग लेवल का क्रेज देखने को मिलता है. इस जॉनर की इंडिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है. हिंदी फिल्म हो या मराठी हॉरर कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करती है. मराठी जबरदस्त सक्सेसफुल ‘देऊळ बंद 2’  के सामने भी ये फिल्म जबरदस्त तरीके से टिकी रही और धीरे-धीरे फिल्म ने धमाल मचा दिया.

फिल्म का कलेक्शन

फिल्म 39 दिन थिएटर में लगी. पहले दिन फिल्म ने 54 लाख कमाए थे. दूसरे दिन 98 लाख का कलेक्शन किया. तीसरे दिन 173 करोड़ कमाए. वहीं चौथे दिन फिल्म ने 70 लाख का कलेक्शन किया. पांचवें दिन फिल्म ने 75 लाख, छठे दिन 60 लाख, सातवें दिन 55 लाख, आठवें दिन 60 लाख, नौवें दिन 1.4 करोड़, दसवें दिन 1.73 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने ग्रॉस 18.59 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म सिर्फ मराठी भाषा में रिलीज हुई थी.

Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle: अजय देवगन या अक्षय कुमार, बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में किसने मारी बाजी?



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment