लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle: अजय देवगन या अक्षय कुमार, बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में किसने मारी बाजी?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


इन दिनों थिएटर में हंसी का डोज मिल रहा है. एक तरफ अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ लगी है. वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन की ‘धमाल 4’ भी धमाका कर रही है. दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है. हालांकि, 4 दिनों की कमाई के मामले में कौन आगे निकला है आइए जानते हैं.

ये भी पढ़ें- Lenin Box Office Day 4: ‘लेनिन’ ने की बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, बनी अखिल अक्किनेनी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

‘धमाल 4’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ के चार दिन के कलेक्शन की बात करें तो ‘धमाल 4’ ने बाजी मार ली है. ‘धमाल 4’ ने 4 दिनों में 73.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 4 दिन में 72.25 करोड़ कमाए.

‘वेलकम टू द जंगल’ का डे वाइज कलेक्शन

‘वेलकम टू द जंगल’ का पेड प्रिव्यू भी हुआ था. पेड प्रिव्यू में फिल्म ने 3.75 करोड़ कमाए थे. पहले दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म ने 20 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म ने 24.75 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 8.50 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने 4 दिन में 86.53 ग्रॉस कमाए थे. वहीं दुनियाभर में 106.48 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया था.

फिल्म में 30 से ज्यादा एक्टर्स थे. फिल्म में अक्षय कुमरा, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, फरीदा जलाल, रवीना टंडन, दिशा पाटनी जैसे स्टार्स थे.

ये भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट ने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना पर लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना, SC ने कहा- तौर-तरीके सुधारो, वर्ना परिणाम भुगतने होंगे

वहीं ‘धमाल 4’ ने 14 करोड़ की ओपनिंग की थी. फिल्म ने दूसरे दिन 22.50 करोड़ का बिजनेस किया था. तीसरे दिन फिल्म ने 28.50 करोड़ की कमाई की. चौथे दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने नेट 73.75 करोड़, ग्रॉस 88.33 करोड़ कमाए. वहीं ओवरसीज मार्केट में 14.50 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने दुनियाभर में 102.83 करोड़ का कलेक्शन किया.

इस फिल्म को इंदर कुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी जैसे स्टार्स हैं. वहीं अंजलि आनंद और संजीदा शेख फीमेल लीड रोल में हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment