उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और इसके समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा इसी साल 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद अगले चरणों में सफल रहे अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर कुल 4543 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चुन लिया गया है। बोर्ड ने पदवार और श्रेणीवार चयन सूचियां अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी हैं, जहाँ विज्ञप्ति भी देखी जा सकती है। इसके अलावा, अभ्यर्थी सीधे siupexam25.com/sifinalresults… लिंक के माध्यम से भी अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।


