लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Today: 28 मई को फिर महंगा हुआ सफर? जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पिछले करीब 13 दिनों में तेल कंपनियां कई बार दाम बढ़ा चुकी हैं और अब इसका असर सीधे लोगों के घर के बजट पर दिखाई दे रहा है. 28 मई 2026 यानी आज भी देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल ऊंचे स्तर पर बिक रहे हैं. मिडिल ईस्ट तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से भारत में तेल महंगा बना हुआ है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी हो सकती है.

पिछले 13 दिनों में कितना महंगा हुआ तेल?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 13 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 7 से 8 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है. इस दौरान चार बार दाम बढ़ाए गए. दिल्ली में जहां पेट्रोल पहले 94-95 रुपये प्रति लीटर के आसपास था, वहीं अब यह 102 रुपये के पार पहुंच चुका है. डीजल भी करीब 8 रुपये तक महंगा हो चुका है.

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लगातार महंगा हो रहा है. भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है, इसलिए ग्लोबल बाजार में बढ़ोतरी का असर सीधे यहां दिखाई देता है. इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी भी तेल आयात को और महंगा बना रही है.

भारत में बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान क्या कर रहा? जानें दोनों देशों की ताजा स्थिति

28 मई 2026: राज्य अनुसार पेट्रोल-डीजल रेट लिस्ट- 

राज्य / शहर  पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली   102.14       94.28
मुंबई 111.21 97.83     
कोलकाता 105.63  96.45 
चेन्नई 104.98  96.12  
नोएडा  99.84   91.12   
गुरुग्राम  100.45   92.08 
 पटना  110.34   96.89     
लखनऊ 101.22   93.41
अहमदाबाद 99.92     94.16  

दिल्ली-NCR में सबसे ज्यादा असर

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में लाखों लोग रोजाना निजी गाड़ियों से ऑफिस जाते हैं. ऐसे में लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों का महीने का फ्यूल बजट बिगाड़ दिया है. ऑटो और कैब चालकों का कहना है कि कमाई का बड़ा हिस्सा अब सिर्फ ईंधन में ही निकल जा रहा है.

मुंबई और पटना में सबसे ज्यादा दबाव

मुंबई और पटना जैसे शहरों में पेट्रोल पहले ही 110 रुपये के आसपास पहुंच चुका है. इन शहरों में ट्रांसपोर्ट महंगा होने का असर अब सब्जियों, राशन और दूसरी जरूरी चीजों पर भी दिखने लगा है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि तेल की कीमत बढ़ने का असर सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरी इकोनॉमी पर पड़ता है.

आम आदमी का बिगड़ा बजट

पिछले कुछ दिनों में सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि सीएजी, दूध और दूसरी जरूरी चीजों के दाम भी बढ़े हैं. ऐसे में मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. बता दें कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ीं, तो भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ सकते हैं.

अब सरकार कराएगी शॉपिंग, जल्द लॉन्च होगी वेबसाइट, जानिए आपको इससे कैसे मिलेगा फायदा?

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment