लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

The Bonus Market Update:उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी में कैसा रहा कारोबार – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Udpates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि के कारण सोमवार को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सपाट बंद हुए। निवेशकों की धारणा पर इसका नकारात्मक असर पड़ा। हालांकि, सूचना प्रौद्योगिकी और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के शेयरों में मजबूती ने भू-राजनीतिक चिंताओं के प्रभाव को कम किया। इससे बेंचमार्क सूचकांक शुरुआती नुकसान से उबरकर लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए।

सुबह के कारोबार में तेज गिरावट के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स दिन के दौरान 219.9 अंक उछला। हालांकि, यह अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया। बेंचमार्क 47.01 अंक या 0.06 फीसदी बढ़कर 77,616.40 पर बंद हुआ। सुबह के कारोबार में यह 711.96 अंक या 0.91 फीसदी गिरकर 76,857.43 पर आ गया था। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 4.10 अंक या 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 24,211 पर बंद हुआ। इसमें लगातार तीसरे दिन की बढ़त दर्ज की गई।

बाजार पर पश्चिम एशिया तनाव का क्या असर पड़ा?

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया। इससे निवेशकों में सतर्कता का माहौल रहा। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के आसपास जारी शत्रुता ने तेल टैंकरों की आवाजाही को बाधित किया है। इसने कच्चे तेल की कीमतों को तेजी से ऊपर धकेल दिया। एनरिच मनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पोनमुडी आर ने बताया कि निवेशकों ने ‘देखो और इंतजार करो’ का रुख अपनाया।

किन शेयरों ने बाजार को सहारा दिया?

सूचना प्रौद्योगिकी, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं और वित्तीय सेवा क्षेत्र के शेयरों में मजबूती देखी गई। इसने भू-राजनीतिक चिंताओं के प्रभाव को काफी हद तक कम किया। सेंसेक्स पैक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 5.43 फीसदी उछलकर शीर्ष पर रही। एचसीएल टेक 5.02 फीसदी, टेक महिंद्रा 3.34 फीसदी, इंफोसिस 3.17 फीसदी, एनटीपीसी 2.18 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक 1.83 फीसदी चढ़े। टाटा स्टील, इटरनल, इंटरग्लोब एविएशन, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स नुकसान में रहे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.57 फीसदी बढ़कर 77.96 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया।

वैश्विक बाजारों का प्रदर्शन कैसा रहा?

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी 8.95 फीसदी गिर गया। जापान का निक्केई 225 और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक भी निचले स्तर पर बंद हुए। हालांकि, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोप के बाजार मिश्रित कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 2,603.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। शुक्रवार को सेंसेक्स 827.57 अंक या 1.08 फीसदी उछलकर 77,569.39 पर बंद हुआ था। निफ्टी 244.10 अंक या 1.02 फीसदी बढ़कर 24,206.90 पर बंद हुआ था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूजीसी-नेट का रिजल्ट जारी:4000 से अधिक उम्मीदवार Jrf के लिए पात्र, 84 विषयों के परीक्षा परिणाम जारी – Ugc-net Results Declared Over 4000 Candidates Eligible For Jrf 84 Subjects Results Check Details

22000 करोड़ के ऋण समाधान पर विवाद:जी समूह के सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर लगाए आरोप, रिलायंस ने क्या कहा? – Subhash Chandra Reliance Mukesh Ambani 22000 Crore Loan Allegations

फ्री कोचिंग:योजनाओं को एक करने की तैयारी में केंद्र सरकार, अभी तय रोडमैप न होने से नहीं मिलता फायदा – Pm Modi Free Coaching Call Govt Preparing Schemes Consolidation Benefits Missed Due To Lack Of Defined Roadmap

नेपाल बाढ़ लाइव:जलप्रलय के बीच से जिंदा लौटे कई भारतीय, सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली आपबीती; अबतक कितनी मौतें? – Nepal Flash Floods Live Updates Casualties Indians Return Alive Death Toll Surge Search Rescue Ops Hindi News

ट्रंप को फिर झटका:डाक से मतदान वाले आदेश पर लगी रोक, प्रशासन ने फैसले के खिलाफ दायर की अपील; जज ने क्या कहा? – Trump Administration Appeals Latest Ruling Blocking His Mail Voting Order From Taking Effect

दिल्ली:60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए खुलेंगे वयो आनंद केंद्र, सरकार शुरू करने जा रही ये योजना – Vayo Anand Kendras Will Be Opened For The Recreation Of Senior Citizens Aged 60 And Above

Leave a Comment