Latest Wooden Bed Designs: अगर आप अपने बेडरूम का लुक बदलने की सोच रहे हैं, तो शुरुआत बेड से करें. क्योंकि बेड ही कमरे का सबसे बड़ा और अट्रैक्टिव फर्नीचर होता है. आजकल बाजार में कई तरह के लेटेस्ट वुडन बेड डिजाइन उपलब्ध हैं, जो न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगते हैं बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी रहते हैं. अगर आप नया बेड खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इन ट्रेंडी वुडन बेड डिजाइन यहां देखें.

मिनिमलिस्ट वुडन बेड डिजाइन (Latest Wooden Bed Designs)
अगर आपको सादगी पसंद है, तो मिनिमलिस्ट वुडन बेड आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसमें साफ-सुथरी फिनिश, सिंपल फ्रेम और कम डिजाइन देखने को मिलता है. यह छोटे और बड़े दोनों तरह के बेडरूम में आसानी से फिट हो जाता है और कमरे को मॉडर्न लुक देता है.

स्टोरेज वाला वुडन बेड
आजकल स्टोरेज बेड काफी पसंद किए जा रहे हैं. इसमें बेड के नीचे ड्रॉअर या बॉक्स स्टोरेज मिलती है, जहां आप बेडशीट, कंबल, तकिए या दूसरे सामान आसानी से रख सकते हैं. जिन घरों में जगह कम होती है, उनके लिए यह डिजाइन काफी उपयोगी साबित होता है.

हेडबोर्ड वाला मॉडर्न डिजाइन
अगर आप होटल जैसा प्रीमियम लुक चाहते हैं, तो बड़े और स्टाइलिश हेडबोर्ड वाला वुडन बेड (Latest Wooden Bed Designs) चुन सकते हैं. कई डिजाइन में वुडन पैनल, कुशन हेडबोर्ड या लकड़ी की नक्काशी देखने को मिलती है, जो पूरे कमरे की खूबसूरती बढ़ा देती है.

फ्लोटिंग वुडन बेड (Latest Wooden Bed Designs)
इन दिनों फ्लोटिंग बेड डिजाइन भी काफी ट्रेंड में है. इस तरह के बेड में ऐसा लगता है जैसे बेड जमीन से थोड़ा ऊपर हवा में तैर रहा हो. यह डिजाइन मॉडर्न इंटीरियर के साथ बेहद आकर्षक लगता है और कमरे को स्टाइलिश लुक देता है.

नेचुरल वुड फिनिश वाला बेड
अगर आपको लकड़ी का असली रंग और टेक्सचर पसंद है, तो नेचुरल वुड फिनिश वाला बेड अच्छा विकल्प है. इसकी फिनिश कमरे को गर्माहट और एलिगेंट लुक देती है. यह डिजाइन लगभग हर तरह के इंटीरियर के साथ आसानी से मैच हो जाता है.

यह भी पढ़ें: ओपन किचन की दीवारों को दें नया अंदाज, ट्राई करें ये ट्रेंडी वॉल पैनल

