Bihar Famous Things: बिहार का नाम सुनते ही कुछ लोगों के दिमाग में सिर्फ राजनीति या खेती की छवि आती है, लेकिन इस राज्य की संस्कृति, इतिहास और खानपान की चर्चा पूरे देश में है. बिहार ने देश को सिर्फ आईएएस और आईपीएस ही नहीं दिए, बल्कि ऐसी कई चीजें दी हैं जिनके बिना भारत का इतिहास और संस्कृति अधूरी है. आइए जानते हैं बिहार की उन 10 खास चीजों (Bihar Famous Things) के बारे में, जो पूरे देश में बहुत फेमस हैं:
1. लिट्टी-चोखा
बिहार का नाम आते ही सबसे पहले लिट्टी-चोखा याद आता है. सत्तू, अजवाइन, मंगरैल और सरसों तेल के मिश्रण से भरी हुई लिट्टी को जब कोयले या उपलों की आग पर सेंका जाता है, तो इसकी खुशबू ही भूख बढ़ा देती है. इसे देसी घी में डुबोकर, बैंगन-टमाटर के तीखे चोखे और हरी चटनी के साथ परोसा जाता है. आज यह स्ट्रीट फूड छोटे ठेले से लेकर बड़े-बड़े फाइव स्टार होटलों तक की शान बन चुका है.

2. मधुबनी पेंटिंग (Bihar Famous Things)
बिहार की मधुबनी पेंटिंग पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है. हाथ से बनाई जाने वाली इन पेंटिंग्स में प्रकृति, देवी-देवता और पारंपरिक कला की झलक दिखाई देती है. यह बिहार की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है.

3. सिलाव का खाजा
नालंदा जिले के सिलाव का ‘खाजा’ एक बहुत पॉपुलर ट्रेडिशनल मिठाई है. मैदे, चीनी और घी से बनने वाली इस मिठाई में कई परतें होती हैं. इसकी कुरकुरी परतें और हल्की मिठास (Bihar Famous Things) इसे खास बनाती हैं. त्योहारों और शादी-ब्याह में इसकी खूब मांग रहती है.

4. भागलपुरी सिल्क (Bihar Famous Things)
भागलपुर को “सिल्क सिटी” भी कहा जाता है. यहां बनने वाली रेशमी साड़ियां और कपड़े अपनी बेहतरीन क्वालिटी और अट्रैक्टिव डिजाइन के कारण पूरे देश में पसंद किए जाते हैं.

5. मखाना
बिहार देश में सबसे ज्यादा मखाने का प्रोडक्शन करता है. इसे सुपरफूड भी माना जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. व्रत से लेकर हेल्दी स्नैक तक, इसकी डिमांड हर जगह है.

6. बोधगया
बिहार का बोधगया दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में गिना जाता है. यहीं भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचते हैं.

7. छठ पूजा
छठ पूजा बिहार की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध आस्था का पर्व है. इस त्योहार की सादगी, अनुशासन और सूर्य देव की पूजा की परंपरा पूरे देश में लोगों को आकर्षित करती है. अब यह पर्व कई राज्यों और विदेशों में भी मनाया जाता है.

8. मुजफ्फरपुर की शाही लीची
मुजफ्फरपुर की लीची अपने मीठे स्वाद और खुशबू के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. गर्मियों का मौसम आते ही इसकी मांग कई राज्यों में बढ़ जाती है और विदेशों तक इसका एक्सपोर्ट किया जाता है.

9. सत्तू
सत्तू बिहार के लोगों के खानपान का अहम हिस्सा है. इससे शरबत, पराठा और कई तरह के खाना बनाए जाते हैं. गर्मियों में इसे हेल्दी और एनर्जी देने वाला फूड माना जाता है.

10. नालंदा यूनिवर्सिटी
नालंदा यूनिवर्सिटी दुनिया के सबसे पुराने एजुकेशन सेंटर में से एक माना जाता है. नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटीज में से एक है, जहां कभी देश-विदेश (जैसे चीन, जापान, तिब्बत) से छात्र पढ़ने आते थे. आज भी इसके अवशेष बिहार की गौरवशाली विरासत की कहानी बताते हैं.

यह भी पढ़ें: रांची के ये 7 कैफे हैं ‘पिक्चर परफेक्ट’, कदम रखते ही कैमरा निकालने पर मजबूर हो जाएंगे आप


