
Skincare Tips: अक्सर हम अपने चेहरे का ख्याल तो बहुत अच्छे से रख लेते हैं, लेकिन कोहनी और घुटनों की तरफ उतना ध्यान नहीं दे पाते हैं. जब आप लंबे समय तक अपने कोहनी और घुटनों को नजरअंदाज करते रहते हैं, तो ये हिस्से काले दिखने लगते हैं, जिससे ये देखने में काफी अजीब लग सकते हैं. अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आप बिल्कुल भी अकेले नहीं हैं. यह एक आम समस्या है जो अक्सर फ्रिक्शन, धूप, गंदगी और मॉइस्चर की कमी के कारण होती है. यह समस्या देखने में जितनी बड़ी लगती है, आप इसे कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर काफी हद तक कम कर सकते हैं. तो चलिए इन घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
नींबू और शहद का इस्तेमाल
नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जिस वजह से यह डार्क स्किन के रंग को काफी हद तक हल्का करने में मदद कर देता है. वहीं, शहद आपकी स्किन को मॉइस्चर प्रोवाइड करने का काम करता है और साथ ही उसे सॉफ्ट भी बनाता है. इसके लिए आपको एक चम्मच नींबू के रस में थोड़ा सा शहद मिक्स करके अपनी कोहनी और घुटनों पर लगा लेना है. इसे करीबन 20 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में नॉर्मल पानी से ही धो लें. जब आप इस उपाय को हफ्ते में 3 से 4 बार अपनाते हैं, तो आपको फर्क साफ दिखने लग जाता है.
ये भी पढ़ें: थकी और बेजान स्किन को वीकेंड में ऐसे करें रीसेट, पार्लर जाए बिना पाएं फ्रेश और ग्लोइंग लुक
बेसन और हल्दी का इस्तेमाल
बेसन का इस्तेमाल आप अपनी स्किन को साफ करने के लिए और डेड स्किन सेल्स को हटाने का लिए कर सकते हैं. वहीं, हल्दी में एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज होते हैं, जो आपकी स्किन को हेल्दी बनाकर रखने में मदद करते हैं. इसके लिए आपको 2 चम्मच बेसन में बिलकुल ही थोड़ा सा हल्दी और दूध मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लेना है. अब इसे अपनी कोहनी और घुटनों पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें. अंत में हल्के हाथों से रगड़कर इसे अच्छी तरह से धो लें. रेगुलर बेसिस पर इस उपाय को करने से आपकी स्किन निखरने लग जाती है.
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल
आपकी स्किन के लिए एलोवेरा जेल को काफी फायदेमंद माना जाता है. यह आपकी स्किन को ठंडक देता है और साथ ही डार्कनेस को खत्म करने में भी मदद करता है. हर दिन सोने से पहले फ्रेश एलोवेरा जेल को अपनी कोहनी और घुटनों में लगाकार बिलकुल ही हल्के हाथों से मसाज करें. जब आप कुछ ही दिन इस उपाय को अपनाएंगे तो आपको अपनी स्किन पहले से सॉफ्ट और निखरी हुई दिखने लगेगी.
स्क्रब करना न भूलें
जब डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं तो भी आपकी कोहनी और घुटनों का रंग काला पड़ने लगता है. ऐसे में यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप हफ्ते में कम से कम 2 बार इन्हें अच्छे से स्क्रब जरूर कर लें. नेचुरल स्क्रब तैयार करने के लिए आपको चीनी और तेल का इस्तेमाल करना है. इन दोनों ही चीजों को मिक्स करके अपनी कोहनी और घुटनों पर रगड़ें ताकि डेड स्किन सेल्स हट जाएं. इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपकी स्किन पहले से काफी ज्यादा साफ नजर आने लगती है.
ये भी पढ़ें: नहाने का तरीका बदलें और पाएं ग्लोइंग स्किन, ये 3 आसान ब्यूटी हैक्स आपकी स्किन को बना देंगे सॉफ्ट और फ्रेश
The post कोहनी और घुटनों के कालेपन से हो रही है शर्मिंदगी? इन घरेलू नुस्खों से 1 हफ्ते में पाएं निखरी त्वचा appeared first on Prabhat Khabar.


