Instant Appe Recipe: सुबह नाश्ते में हर रोज़ एक ही तरह का पोहा, उपमा और पराठा खाकर अक्सर हम बोर हो जाते हैं. ऐसे में मन करता है कि कुछ नया बनाया जाए जो आसानी से मिनटों में बनकर तैयार हो जाए, स्वाद में मजेदार हो और साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो. अगर आप भी हर रोज ऐसा ही सोचते हैं, तो 'अप्पे' आपके लिए सबसे बेस्ट और परफेक्ट चॉइस हैं. अप्पे साउथ इंडिया की एक बहुत ही ज्यादा पॉपुलर डिश है, जो खाने में बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बहुत ही सॉफ्ट होती है. अप्पे की सबसे अच्छी बात यह होती है कि इन्हें बनाने में बहुत ही कम तेल का इस्तेमाल किया जाता है.
अगर आप डाइटिंग पर हैं या फिर अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो भी मिनटों में बनने वाले ये अप्पे आपके लिए परफेक्ट साबित होंगे. ट्रेडिशनल अप्पे बनाने के लिए वैसे तो चावल और दाल को रातभर भिगोना पड़ता है, लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे तरीके बताएंगे जिनसे आप बिना किसी झंझट के तुरंत 5 अलग-अलग तरह के यूनिक और टेस्टी अप्पे तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इन्हें बनाने का सबसे आसान तरीका.

सबसे जल्दी बनते हैं सूजी और दही वाले अप्पे
सूजी और दही वाले ये अप्पे सबसे बेसिक और कम समय में बनने वाली रेसिपी है. इसे बनाने में आपको सिर्फ 15 मिनट का ही समय लगता है. इसे बनाने के लिए आपको 1 कप सूजी, आधा कप फ्रेश दही, 1 कटा हुआ प्याज, 1 टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, राई और एक चुटकी इनो या बेकिंग सोडा की जरुरत पड़ेगी.
सूजी और दही वाले अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, दही और थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर बना लें. अब इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी पानी सोखकर फूल जाए. अब इसमें अपनी कटी हुई सब्जियां, नमक और थोड़ा सा राई का तड़का डालें. पकाने से ठीक पहले इनो डालकर हल्के हाथ से मिलाएं. अब अप्पे स्टैंड में थोड़ा सा तेल लगाएं और सांचों में बैटर डालकर धीमी आंच पर ढककर दोनों तरफ से लाइट ब्राउन होने तक पकाएं.
ये भी पढ़ें: नमकीन से लेकर मीठे तक, मखाने से बनाएं ये 5 इंस्टेंट स्नैक्स, मिटेगी शाम की भूख और चाय का मजा भी होगा दोगुना
प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल अप्पे
अगर आप अपने सुबह के नाश्ते में ताकत और प्रोटीन चाहते हैं, तो मूंग दाल के अप्पे आपके लिए सबसे बेहतरीन चॉइस हैं. इसे बनाने के लिए आपको 1 कप बिना छिलके वाली मूंग दाल (करीबन 2 घंटे पानी में भीगी हुई), थोड़ा सा अदरक, 2 हरी मिर्च, एक चुटकी हींग, स्वादानुसार नमक और बारीक कटी शिमला मिर्च की जरुरत पड़ेगी.
इसे बनाने के लिए सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल को अदरक और हरी मिर्च के साथ मिक्सी में थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें. इस बात का ख्याल रहे कि पेस्ट बहुत पतला न हो. अब इस पेस्ट में हींग, नमक और शिमला मिर्च मिलाएं. इसके बाद अप्पे पैन में हल्का सा तेल लगाएं और चम्मच से बैटर भरें. अब इसे ढककर धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट पकाएं, फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी क्रिस्पी होने तक सेक लें. इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करें.
वेट लॉस के लिए ओट्स अप्पे
जो लोग अपनी फिटनेस को लेकर या फिर अपने बढ़े हुए वजन को घटाने को लेकर सीरियस हैं, उनके लिए ओट्स अप्पे से बेहतरीन और कोई ब्रेकफास्ट हो ही नहीं सकता है. ओट्स अप्पे बनाने के लिए आपको 1 कप ओट्स का मिक्सी में पिसा हुआ पाउडर, एक चौथाई कप सूजी, आधा कप दही, घिसी हुई गाजर, थोड़े उबले हुए कॉर्न, हरा धनिया, नमक और काली मिर्च की जरुरत पड़ने वाली है.
इसे बनाने के लिए सबसे पहले पिसे हुए ओट्स, सूजी और दही को मिलाकर थोड़ा पानी डालें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसमें गाजर, कॉर्न, नमक और काली मिर्च मिलाएं. अप्पे पैन को हल्के तेल से ग्रीस करें और मिश्रण को सांचों में डालें. अब इन्हें दोनों तरफ से लाइट ब्राउन और क्रिस्पी होने तक पकाएं. ओट्स में फाइबर बहुत होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है.
ये भी पढ़ें: हर शाम समोसे और पकौड़े खाकर नहीं बिगाड़ना चाहते सेहत? ट्राय करें सूजी से बनने वाले ये 5 इंस्टेंट स्नैक्स
अगर चटपटा खाना है तो ट्राय करें बेसन के अप्पे
अगर आपके घर में सूजी या फिर ओट्स नहीं है, तो आपको टेंशन लेने की जरुरत बिल्कुल भी नहीं है. आप अगर चाहें तो बेसन से भी ढोकले जैसे स्वाद वाले अप्पे काफी आसानी से बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको 1 कप बेसन, 2 चम्मच सूजी, एक चौथाई कप दही, थोड़ी सी हल्दी, अजवाइन, कटा हुआ प्याज, हरा धनिया और नमक की जरुरत पड़ेगी.
बेसन के अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन और सूजी में दही और पानी मिलाकर एक मीडियम बैटर तैयार करें. अब इसमें हल्दी, हाथ से मसलकर अजवाइन, प्याज, धनिया और नमक मिलाएं। अब इस बैटर को 2 मिनट अच्छे से फेंटें ताकि अप्पे फूले-फूले बनें. इसके बाद अप्पे पैन में थोड़ा तेल लगाकर सांचों में बैटर भरें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से अच्छे से सेक लें.
बचे हुए चावल से भी बना सकते हैं अप्पे
अक्सर ऐसा होता है कि रात के खाने के बाद चावल बच ही जाते हैं, जिन्हें फेंकने या फिर दोबारा फ्राई करके खाने का मन नहीं करता. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको इस बचे हुए चावल से भी अप्पे बनाकर ट्राय करना चाहिए. इसे बनाने के लिए आपको 1 कप पके हुए बचे चावल, एक चौथाई कप सूजी, 2 चम्मच दही, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और अपनी पसंद की कटी हुई सब्जियों की जरुरत पड़ेगी.
अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले बचे हुए चावल, दही और 2 चम्मच पानी को मिक्सी में चलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट में सूजी और अपनी पसंद की सब्जियां मिलाएं. इसे 5 मिनट रखने के बाद इसमें कढ़ी पत्ते का तड़का और नमक मिलाएं और अप्पे पैन में दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेक लें. ये बाहर से बहुत क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट बनते हैं.
ये भी पढ़ें: 'मम्मी, भूख लगी है' सुनते ही हो जाती हैं परेशान? साबूदाने से बनाएं बच्चों के लिए ये 5 इंस्टेंट स्नैक्स
The post रोज के पोहा, उपमा से हो गए हैं बोर? सिर्फ 15 मिनट में बनाएं 5 तरह के अप्पे, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन appeared first on Prabhat Khabar.


