लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘पीओके आजाद नहीं बल्कि गुलाम कश्मीर’:अपने ही बिछाए जाल में फंसा पाकिस्तान, 80 हजार लोगों ने कर दी बगावत – Pojk Protest People Said Pok Is Not Disputed Territory It Is Occupied Territory Target Pakistan Army

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान बीते 78 वर्षों से पीओके को आजाद कश्मीर कहकर एक झूठा नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रहा था। हालांकि अब पीओके की जनता ने ही पाकिस्तान के इस झूठे नैरेटिव को दफन कर दिया है। पीओके में हो रहे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन इस बात का सबूत है। अब पीओके के रावलकोट में 80 हजार लोगों की भीड़ ने कहा दिया है कि पीओके कभी आजाद नहीं था बल्कि इस पर पाकिस्तान ने जबरन कब्जा किया है। 

पीओके के लोग खुद बोले- पीओके कभी आजाद नहीं रहा

सोशल मीडिया पर पीओके में विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो सामने आए हैं। ऐसे ही एक वीडियो को पोस्ट करते हुए रिटायर्ड एयर मार्शल अनिल चोपड़ा ने लिखा, पाकिस्तान पिछले 78 वर्षों से पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर को ‘आजाद कश्मीर’ कहता आया है। लेकिन अब पीओके के लोगों ने 80 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी वाली एक रैली में इस दावे को चुनौती दी है।

जेएएसी के नेता सरदार अमान खान ने कहा, ‘कश्मीर कोई विवादित क्षेत्र नहीं है। यह कब्जे वाला क्षेत्र है। और यह कभी आजाद नहीं था।’

एविएटर अनिल चोपड़ा ने लिखा, भारत पिछले 78 वर्षों से यही बात कहता रहा है, जबकि पाकिस्तान इसे प्रोपेगेंडा बताता रहा। अब पीओके के लोग खुद अपनी रैलियों में यही बात कह रहे हैं। अब सवाल ये है कि पाकिस्तान इस बार इसका जिम्मेदार किसे ठहराएगा? क्या वह यह भी कहेगा कि रावलकोट की रैली में 80 हजार लोगों को रॉ ने भेजा था?’

जेएएसी का लॉन्च मार्च का एलान

पीओके में विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई कर रही जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने 15 जुलाई को मुजफ्फराबाद के लिए ‘लॉन्ग मार्च’ का ऐलान किया है। एक्शन कमेटी को पाकिस्तान सरकार बैन कर चुकी है और बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को रावलकोट और मुजफ्फराबाद में तैनात किया है। ऐसे में लॉन्ग मार्च में हिंसा की आशंका जताई जा रही है। एक्शन कमेटी पीओके विधानसभा में सीटों के आरक्षण, महंगाई और कश्मीरियों पर पाकिस्तानी फोर्स के दमन के खिलाफ सड़कों पर है।

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हैदराबाद में नर्स की हत्या:चेहरे पर चोट के निशान, मंत्री ने दिए जांच के आदेश; पुलिस ने क्या कहा? – Nurse Found Murdered In Hyderabad, T’gana Minister Directs Police To Conduct Probe

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस:यश की फिल्म को रविवार की छुट्टी का मिला कितना फायदा? पांचवें दिन इतना किया कलेक्शन – Toxic Movie Day 5 Box Office Collection: Yash Nayanthara Rukmini Vasanth Tara Sutaria Kiara Advani Huma Film

उत्तराखंड:राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में एफआईआर दर्ज, ये है आरोप; जानें पूरा मामला – Complaint Filed Against Rahul Gandhi Over Allegations Of Giving A Casteist Angle To Sanitation Work

महिला एशिया कप:भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से हराया, शेफाली के बाद नंदिनी और दीप्ति ने बिखेरा जलवा – Indw Vs Thaw Highlights: Women’s Asia Cup 2026 India Vs Thailand Women Match Scorecard Updates

नेपाल में फिर बाढ़:त्रिशूली नदी के उफान में झूला पुल बहा, 400 परिवारों का पृथ्वी राजमार्ग से संपर्क टूटा – Fresh Flood In Trishuli River Sweeps Away Suspension Bridge In Nepal

पंजाब में पाकिस्तानी ‘आंखें’:दुकान के बाहर लगवाए सीसीटीवी, पाकिस्तान को लाइव फीड; जासूसी नेटवर्क का खुलासा – Accused Arrested For Installing Cctv Outside Shop And Sending Live Feed To Pakistan

Leave a Comment