{“_id”:”6a9511a16b157765590182f7″,”slug”:”pakistan-suffer-historic-test-collapse-as-joe-root-surpasses-andrew-strauss-in-captaincy-record-2026-08-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पाकिस्तान का शर्मनाक रिकॉर्ड: 74 साल में पहली बार हुआ इतना बुरा हाल; जो रूट किस मामले में इंग्लैंड के नंबर-1?”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। पाकिस्तान टेस्ट इतिहास में पहली बार लगातार चार पारियों में 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। वहीं जो रूट एशियाई टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले इंग्लिश कप्तान बन गए।


पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड
– फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड दौरा लगातार मुश्किल होता जा रहा है। लीड्स के बाद लॉर्ड्स में भी टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस हार के साथ पाकिस्तान के नाम टेस्ट क्रिकेट का ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जो 74 साल के इतिहास में पहली बार देखने को मिला। वहीं इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीत के साथ एंड्रयू स्ट्रॉस को पीछे छोड़ते हुए खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।