लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ali Khamenei Funeral:खामेनेई की अंतिम यात्रा में भावुक हुआ ईरान, 14 महीने की पोती का छोटा ताबूत भी साथ दिखा – Iran Moved To Tears In Khamenei Final Journey Small Coffin Of His 14-month-old Granddaughter Was Also Seen

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम यात्रा की रस्में शनिवार को तेहरान में आधिकारिक तौर पर शुरू हुईं।  इसमें हजारों ईरानी अपने 86 वर्षीय नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।  जिनकी 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका- इस्राइल के हमलों में मौत हो गई थी।

14 महीने की पोती का ताबूत भी दिखा


खामेनेई के ताबूत को इस्लामी गणराज्य के झंडे में लपेटकर और उसके ऊपर उनकी काली पगड़ी रखकर परिसर में लाया गया। उनके मृत रिश्तेदारों के शव भी उनके बगल में रखे गए।  जिनमें उनकी 14 महीने की पोती का छोटा ताबूत भी शामिल था।

कितने लोगों के शामिल होने की उम्मीद?


खामेनेई का पार्थिव शरीर शुक्रवार को तेहरान पहुंचा, जहां ईरान और इराक के कई शहरों में छह दिनों तक सार्वजनिक अंतिम यात्रा समारोह आयोजित किए जाएंगे। उनके पार्थिव शरीर को ईरान और पड़ोसी देश इराक के शहरों से होकर ले जाया जाएगा। इस्लामी गणराज्य के सैकड़ों समर्थक शुक्रवार शाम को ही तेहरान के ग्रैंड मोसाला के बाहर जमा हो गए थे, जिसे आज जनता के लिए खोला जाना है। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले तीन दिनों में अकेले तेहरान में 15 से 20 मिलियन लोग शामिल होंगे। 

अमेरिका मुर्दाबाद का नारे लगे


आज जैसे ही द्वार खुले, हजारों शोक संतप्त लोग कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर गए। यहां विशाल परिसर का मुख्य प्रांगण लोगों से भर गया। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, शोक संतप्त लोगों ने लाल बैनर ले रखे थे, जो प्रतिशोध के आह्वान का प्रतीक है। इसके साथ ही वे ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ और ‘प्रतिशोध, प्रतिशोध’ के नारे लगा रहे थे।

लोगों ने क्या कहा?


27 वर्षीय एक शोक संतप्त व्यक्ति ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि मैं अपने प्रिय नेता अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने आया हूं। मैंने कभी ऐसे दिन की उम्मीद नहीं की थी। काश, इस त्रासदी से पहले ही मेरी मृत्यु हो गई होती।’

ईरान के शीर्ष अधिकारियों भावुक दिखे


ईरान के शीर्ष अधिकारियों ने शुक्रवार को अपना दुख व्यक्त किया, जिसमें संसद अध्यक्ष और अमेरिका के साथ वार्ता में शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ स्पष्ट रूप से भावुक होकर रोते हुए दिखाई दिए।श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले शीर्ष ईरानी अधिकारियों में अहमद वाहिदी भी शामिल थे, जिन्हें उनके पूर्ववर्ती की उसी हमले में हत्या के बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का प्रमुख नामित किया गया था, जिसमें खामेनेई की भी हत्या हुई थी।

 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिका में भारतीय पायलट स्मित को सम्मान:आतंकी हमले के दौरान दिखाई थी सूझबूझ; प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पेश – Us House Introduces Resolution To Honor Indian Pilot Smit Machchhar For Foiling Terror Attack

ट्रिपल मर्डर:पैसों को लेकर झगड़े के बाद गुस्से में घर से निकला प्लंबर, फिर लौटकर कर दिए तीन कत्ल, तस्वीरें – Dehradun Triple Murder Plumber Stormed Out Of House In Rage After Dispute Over Money Then Returned For Killin

‘चुनाव आयोग ने बेनकाब किया झूठ’:राहुल गांधी के प्रदर्शन पर भाजपा का पलटवार, 300 सांसदों के दावे पर क्या कहा? – Bjp-sudhanshu-trivedi-sharp-attack-on-rahul-gandhi-over-india-bloc-eci-protest-300-mps-meeting-gyanesh-kumar

अवामी लीग से सुलह के लिए बांग्लादेश सरकार तैयार?:पीएम रहमान के सलाहकार बोले- बस स्वीकार करनी होगी जिम्मेदारी – Bangladesh-awami-league-reconciliation-zahed-ur-rahman-sheikh-hasina-pm-tarique-rahman-adviser

हरमनप्रीत के बाद कौन संभालेगा कमान?:मंधाना रेस में सबसे आगे, इन दो से मिल सकती है चुनौती; उपकप्तान कौन होगा? – Harmanpreet Kaur Steps Down: Frontrunners For India Womens Captaincy And Vice Captaincy; Mandhana Jemimah List

कौन हैं आशुतोष दीक्षित:टेस्ट पायलट से 29वें वायुसेना प्रमुख तक कैसा है सफर? ऑपरेशन सिंदूर में रही भूमिका – Ashutosh Dixit To Be New Airforce Chief Profile Know His Qualification Experience Awards Initiatives Explainer

Leave a Comment