लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:चंपत राय के समर्थन में संत मंडल, कहा- इस्तीफा स्वीकार न करे ट्रस्ट, उन्होंने खुद Sit जांच का अनुरोध किया – Ram Mandir Donation Case: Saints Rally Behind Champat Rai Urge Trust To Reject Resignation Sit Probe

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अयोध्या संत मंडल खुलकर उनके समर्थन में उतर आया है। प्रेस वार्ता में संतों ने ट्रस्ट से अपील की कि चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि वे लंबे समय से चंपत राय को जानते हैं और उनकी निष्ठा, ईमानदारी तथा कार्यशैली पर उन्हें पूरा विश्वास है।

संतों ने कहा कि चंपत राय पूरी तरह निर्दोष हैं और उनके खिलाफ प्रसारित की जा रही बातें निराधार एवं तथ्यहीन हैं। उन्होंने मीडिया में चल रहे आरोपों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बिना तथ्यों के किसी की छवि धूमिल करना उचित नहीं है।

अयोध्या के सभी संतों का आशीर्वाद उनके साथ

संत मंडल ने कहा कि चंपत राय ने स्वयं पूरे प्रकरण की एसआईटी जांच कराने का अनुरोध किया था, जो उनकी पारदर्शिता और न्यायप्रियता का प्रमाण है। सरकार द्वारा तत्काल एसआईटी का गठन किए जाने को भी संतों ने सराहनीय कदम बताया।

संतों ने यह भी कहा कि लगातार आरोपों और बयानबाजी के बावजूद चंपत राय ने संयम बनाए रखा है और सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने उनके धैर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि अयोध्या के सभी संतों का आशीर्वाद उनके साथ है।

प्रेस वार्ता में संतों ने राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि से भी कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि कोष की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त चिंता क्यों नहीं की गई। साथ ही पूछा कि 11 जुलाई को प्रस्तावित ट्रस्ट बैठक को निर्धारित समय से पहले क्यों आयोजित किया गया और इसके पीछे क्या कारण था। संतों ने इस संबंध में ट्रस्ट से स्पष्ट जवाब देने की मांग की।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Pm Modi In Rajasthan:’युद्ध के बीच भी देश में नहीं आने दिया ऊर्जा संकट’, पीएम मोदी ने गिनाईं ये उपलब्धियां – Pm-narendra-modi-rajasthan-visit-jodhpur-airport-terminal-pachpadra-refinery-inauguration Balotra

टेलीग्राम पर केंद्र सख्त:पायरेटेड फिल्में हटाने का आदेश, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट; सरकार ने क्या शर्तें रखी? – Government Orders Telegram To Curb Pirated Movies And Ott Content seeks Action Report Within 15 Days

Bihar Bridge Collapse:निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल; पटना-समस्तीपुर को जोड़ेगा यह ब्रिज – Bakhtiyarpur Tajpur Bihar Bridge Collapse Update Fact Patna Bihar News Samastipur Route

Explainer:देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी में क्या है खास, कैसे बदलेगी राजस्थान की तस्वीर? – What’s Special About India’s First Greenfield Refinery? How Will It Transform Rajasthan?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:स्टील की टंकी में काली पन्नी, इस खास जगह होता था रकम का बंटवारा; नए चौंकाने वाले खुलासे – Ram Mandir Donation Scam Accused Had Deleted The Cctv Footage In The Control Room

सरकार का वार:जैश और लश्कर के 23 ऑपरेटिव आतंकी घोषित, हाफिज सईद को भी बड़ी चोट; जम्मू-कश्मीर से क्या कनेक्शन? – Centre Declares 23 Pakistan-based Jem And Let Operatives As Terrorists Cites Links To J&k Attacks

Leave a Comment