लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इंदौर:सिरफिरे आशिक और प्रेमिका ने चौकीदार की हत्या की, पत्नी बच्चों के सामने कार से कुचला – Indore-news-security-guard-murdered-in-law-exotica-colony

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंदौर के बायपास स्थित लॉ-एक्जोटिका कॉलोनी में मंगलवार को हुई चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने नई जानकारी दी है। मुख्य आरोपी राजा उर्फ कमल कुमावत और उसकी प्रेमिका सेजल उर्फ शालिनी को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी कमल ने स्वीकार किया कि प्रेमिका के सामने हुई हाथापाई और अपमान का बदला लेने के लिए ही उसने चौकीदार पर दो बार कार चढ़ाकर उसकी जान ले ली। 

यह भी पढ़ें…

इंदौर: मोमोज में रेंगती मिलीं इल्लियां, ग्राहक ने शिकायत की तो रेस्टोरेंट वालों ने की बदतमीजी

परिवार के सामने ही कर दी हत्या

बायपास स्थित निर्माणाधीन लॉ-एक्जोटिका कॉलोनी में 35 वर्षीय चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय अपने परिवार के साथ मौजूद था। उसी दौरान अरंडिया निवासी राजा अपनी प्रेमिका सेजल के साथ कार में घूमते हुए वहां पहुंचा। राजा कॉलोनी के अंदर जाने की जिद करने लगा, जिसका धर्मेंद्र ने विरोध किया। विवाद बढ़ते देख धर्मेंद्र की पत्नी ज्योति और भांजा गोविंद भी अपनी झोपड़ी से बाहर निकल आए।

कॉलोनाइजर का परिचित है हत्यारा

आरोपी राजा ने खुद को प्रॉपर्टी ब्रोकर बताते हुए कॉलोनाइजर विवेक उर्फ बिन्नी चुग का परिचित बताया और उनकी धर्मेंद्र से बात भी कराई। इसके बाद राजा ने सुपरवाइजर पवन परमार से फोन पर चर्चा की। पवन ने जब धर्मेंद्र से विवाद की बात सुनी तो पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। इसी बीच राजा और धर्मेंद्र के बीच तीखी बहस हो गई और दोनों में हाथापाई होने लगी। अपनी प्रेमिका के सामने अपमानित होने पर राजा बेहद क्रोधित हो गया।

हत्या के बाद प्रेमिका को लेकर उज्जैन चला गया

गुस्से में राजा अपनी कार लेकर मौके से चला गया, लेकिन कुछ ही दूरी से उसने गाड़ी मोड़ी और अत्यधिक तेज रफ्तार में वापस आकर तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ज्योति और गोविंद को मामूली चोटें आईं, लेकिन राजा ने धर्मेंद्र के ऊपर दो बार कार का पहिया चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ मोबाइल बंद करके उज्जैन भाग निकला।

मामा ने सरेंडर करने के लिए कहा

उज्जैन पहुंचने पर आरोपी ने अपने मामा को पूरी घटना बताई। मामा द्वारा समझाने पर दोनों देर रात कनाड़िया थाने पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। एसीपी पराग सैनी के अनुसार पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया है और आरोपियों से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पहली पत्नी छोड़कर चली गई

बताया जा रहा है कि कमल पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी से उसका विवाद चल रहा है। पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और वह अपनी प्रेमिका सेजल के साथ रिलेशन में है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हमें अपने पड़ोसियों के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए:नेपाल को लेकर खरगे का पीएम मोदी को पत्र, क्या लिखा? – Congress President Mallikarjun Kharge Write Letter To Pm Modi Amit Shah Nepal Flood

लाल किला ब्लास्ट केस:12 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में एनआईए की चार्जशीट दाखिल, नौ सितंबर को अगली सुनवाई – Delhi Red Fort Blast Nia Files Charge Sheet Against 12 Accused

ब्रेकअप से खुला था पेपर लीक का राज:अब कपड़े के बैग से खुला महाराष्ट्र में फर्जी मार्कशीट रैकेट, तीन गिरफ्तार – Cloth Bag Expose Maharashtra Fake Marksheet Racket Many Arrest

एक्सप्लेनर:22,000 करोड़ कर्ज का मामला 6.5 करोड़ में निपटा, सुभाष चंद्रा मामले में कैसे चली देनदारी पर कैंची? – Subhash Chandra 22k Crore Debt Matter Settled How Was The Liability Slashed Know Case Highlights In Hindi

भारतीय पेशेवरों पर संकट:अमेरिका में नौकरी गई तो 60 दिन की राहत हो सकती है खत्म, प्रस्ताव की समीक्षा पूरी – Donald-trump-us-administration-clears-plan-to-scrap-h1b-60-day-grace-period-indian-workers

Pakistan:इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू से क्यों मचा बवाल? सरफराज ने पाकिस्तान बोर्ड के विवाद से किया किनारा – Sarfaraz Ahmed Denies Pakistan Players Knew Of Reported England Tour Boycott Threat Over Imran Khan Interview

Leave a Comment