लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नेपाल की बाढ़ में Infosys के CEO लापता, लैक्स गोपीसेट्टी पर आया कंपनी का बयान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बीच देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के सीईओ से संपर्क नहीं हो पा रहा है. कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि उसकी सब्सिडियरी इंफोसिस के सीईओ लक्ष गोपिसेट्टी नेपाल गए हुए थे और अभी फिलहाल पहुंच से बाहर हैं. 

इंफोसिस ने कहा कि इस समय कंपनी का फोकस गोपिसेट्टी की सुरक्षा और उनका हाल जानना है. कंपनी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर जानकारी जुटाने और उनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रही है.

नेपाल क्यों गए थे लैक्स गोपीसेट्टी?
कंपनी के मुताबिक, लैक्स गोपीसेट्टी नेपाल में व्यक्तिगत यात्रा पर गए थे. उनका वहां जाना कंपनी के किसी आधिकारिक काम से जुड़ा नहीं था. नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है.

इंफोसिस  ने एक बयान में कहा कि वो स्थिति पर नजर बनाए हुए है और एजेंसियों के साथ संपर्क में भी हैं. कंपनी ने गोपिसेट्टी के परिवार से भी लगातार संपर्क बनाए रखा है और इस मुश्किल समय में उन्हें हर संभव सहायता दे रही है.

आज CNG के साथ पेट्रोल- डीजल के भी बदले दाम? जानें महंगा हुआ कि सस्ता

कौन हैं लैक्स गोपीसेट्टी?
लैक्स गोपीसेट्टी, इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के सीईओ हैं. ये इंफोसिस लिमिटेड  की एक सब्सिडियरी है, जो खासतौर से अमेरिका और कनाडा में सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े ग्राहकों को सेवाएं देती है.

गोपिसेट्टी की भूमिका कंपनी के पब्लिक सेक्टर कारोबार के लिए महत्वपूर्ण है. ऐसे में नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बीच उनसे संपर्क नहीं हो पाने की खबर ने कंपनी और उनके परिवार की चिंता बढ़ा दी है.

कितने लापता, कितने लोगों की गई जान?
नेपाल में 26 अगस्त को आई भयानक बाढ़ ने तबाही मचा दी है. नेपाल-तिब्बत सीमा के आसपास के इलाकों में अचानक आई बाढ़ और मलबे के तेज बहाव ने सड़क, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है. बचाव अभियान के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं. शुक्रवार को नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की ऑफिशियल संख्या 579 हो गई, जबकि करीब 2500 लोग अभी भी लापता हैं.

कितने भारतीय हुए लापता?
नेपाल में आई इस आपदा का असर वहां मौजूद भारतीय नागरिकों पर भी पड़ा है. भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, कई सारे भारतीय नागरिकों के संपर्क में नहीं होने की खबर सामने आई है. भारत सरकार नेपाल में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने और राहत पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है. कम से कम 320 भारतीय अब भी लापता हैं . 

फिलहाल लैक्स गोपीसेट्टी की स्थिति को लेकर इंफोसिस  की ओर से कोई और जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. कंपनी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है. ऐसे में उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है.

नोएडा- गुरुग्राम समेत किन शहरों में क्या है CNG का ताजा रेट? 3.89 रुपए महंगी हुई गैस

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment