लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

टेलीग्राम पर केंद्र सख्त:पायरेटेड फिल्में हटाने का आदेश, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट; सरकार ने क्या शर्तें रखी? – Government Orders Telegram To Curb Pirated Movies And Ott Content seeks Action Report Within 15 Days

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उसे पायरेटेड फिल्मों, वेब सीरीज और अन्य ऑडियो-वीडियो सामग्री के प्रसार पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को 15 दिनों के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट (एक्शन टेकन रिपोर्ट) सौंपने को कहा है। सरकार ने साफ किया है कि केवल शिकायत मिलने पर सामग्री हटाना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि प्लेटफॉर्म को खुद भी प्रभावी कदम उठाने होंगे।

सरकार ने टेलीग्राम को क्या निर्देश दिए हैं?


  • पायरेटेड फिल्में और ओटीटी कंटेंट पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करें।

  • 15 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट यानी एटीआर सरकार को सौंपें।

  • सिर्फ एक-एक चैनल हटाने की नीति अब पर्याप्त नहीं होगी।

  • पायरेसी रोकने के लिए व्यापक और सक्रिय व्यवस्था विकसित करें।

  • कॉपीराइट उल्लंघन रोकने के लिए प्लेटफॉर्म की जवाबदेही सुनिश्चित करें।

  • आईटी अधिनियम और आईटी नियमों के तहत आवश्यक सतर्कता का पालन करें।

सरकार ने कॉपीराइट कानून को लेकर क्या कहा?

सरकार ने टेलीग्राम को याद दिलाया है कि कॉपीराइट का उल्लंघन केवल एक सामान्य कानूनी विवाद नहीं, बल्कि कॉपीराइट अधिनियम, 1957 और सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 के तहत आपराधिक अपराध भी हो सकता है। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और आईटी नियम, 2021 के तहत एक मध्यस्थ (इंटरमीडियरी) के रूप में टेलीग्राम की जिम्मेदारी है कि वह उचित सतर्कता बरते और अवैध सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाए।

टेलीग्राम से और क्या जानकारी मांगी गई?

मंत्रालय ने टेलीग्राम से उसके शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी भी मांगी है। सरकार जानना चाहती है कि निर्माता, ओटीटी प्लेटफॉर्म, प्रसारण कंपनियां और कानून प्रवर्तन एजेंसियां पायरेटेड सामग्री की शिकायत कैसे दर्ज करा सकती हैं और उन शिकायतों पर कितनी जल्दी कार्रवाई की जाती है। सरकार का मानना है कि प्लेटफॉर्म के पास प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था होना जरूरी है, ताकि कॉपीराइट उल्लंघन के मामलों को समय रहते रोका जा सके।

टेलीग्राम ने कार्रवाई नहीं की तो क्या हो सकता है?

सरकार ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि यदि टेलीग्राम पर पायरेटेड सामग्री उपलब्ध रहती है, कार्रवाई अधूरी रहती है या जवाब संतोषजनक नहीं होता है, तो लागू कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की जांच और कार्रवाई की जा सकती है। सरकार का कहना है कि यह कदम भारत की क्रिएटर इकोनॉमी, फिल्म उद्योग, प्रसारण कंपनियों, ओटीटी प्लेटफॉर्म, निर्माताओं और वितरकों के हितों की रक्षा के लिए उठाया गया है।

क्या यह डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सरकार की सख्ती का हिस्सा है?

हाल के दिनों में सरकार ने अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ भी नियामकीय कदम उठाए हैं। हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्हाट्सऐप के प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर मेटा को नोटिस भेजा था। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर कथित रूप से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों के मामले में भी कंपनी को तलब करने का फैसला लिया गया। ऐसे में टेलीग्राम को भेजा गया यह नोटिस डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में सरकार के सख्त रुख को दिखाता है।


 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:पहले ही दिन ‘हनुमान अंश’ ने उड़ाए ‘हैवान’ के होश; कितनी मजबूत ‘मिर्जापुर’ की गद्दी? जानिए – Friday Box Office: Haiwaan Vs Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection And Latest Earning

डीमैट 2.0:कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में नए युग की शुरुआत, छोटे निवेशकों को फायदा; मिलेगा सुरक्षित निवेश का मौका? – Demat 2.0 New Era In Corporate Bond Market Benefits For Small Investors Secure Investment Opportunity

सुर्खियां:आज बंद कमरे में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; केंद्र-लद्दाख वार्ता बेनतीजा; उत्तर रेलवे में परिचालन पर असर – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

विश्लेषण:इतिहासकार और लेखक एंटोन जैगर ने बताया, एक दशक में अति-राजनीति ने समाज पर क्या असर डाला? – Analysis Historian Author Anton Jaeger Explains Impact Of Hyperpolitics On Society Over A Decade

ब्रिक्स समिट:मेहमानों की मेज पर सजेगी जयपुर की कारीगरी, बनाया खास सिल्वर-प्लेटेड टेबलवेयर; कैसे हैं डिजाइन? – Brics Summit Jaipur Craftsmanship 300 Artisans Silver Plated Tableware For Guests

हाईकोर्ट का अहम फैसला:मर्जी से मनाली गई थी लड़की, सीने पर था टैटू; अदालत ने घटाई दुष्कर्म के दोषी की सजा – Misdeed Survivor Had Tattoo Of Accused Name Delhi High Court Reduces Sentence

Leave a Comment