लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar Bridge Collapse:निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल; पटना-समस्तीपुर को जोड़ेगा यह ब्रिज – Bakhtiyarpur Tajpur Bihar Bridge Collapse Update Fact Patna Bihar News Samastipur Route

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा गिरने और निर्माण कार्य में लगी मशीनों के भड़कने के कारण मजदूरों में भगदड़ की स्थिति बन गई। घटना की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम के साथ अधिकारी निकल चुके हैं।


सेटरिंग पेल होने से स्लैब का एक हिस्सा गिरा

समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन परियोजना के तहत गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल पर निर्माण कार्य के दौरान सेंटरिंग फेल होने से स्लैब का एक हिस्सा गिर गया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाले ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन के 38 नंबर पिलर के पास यह हादसा हुआ। अचानक सेंटरिंग ढहने से स्लैब नीचे गिर पड़ा और उसकी चपेट में कई मजदूर आ गए।

डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत पहुंची, घायलों को भर्ती कराया

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। चार घायल मजदूरों को इलाज के लिए शाहपुर पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि कुछ अन्य घायलों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। यह पुल उत्तर व दक्षिण बिहार जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता आगे चलकर बनेगा। पिछले कई वर्षों से इसपर लगातार कार्य चल रहा है। इस घटना के बाद कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। निर्माण कंपनियों पर कार्य को लेकर सुरक्षा के मानक पर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेरठ सर्पदंश हत्याकांड:फैसले से पहले रविता के चेहरे पर नहीं दिखा पछतावा, जेल जाकर नहीं खाया खाना – Meerut Snakebite Murder Case No Sign Of Remorse On Ravita S Face Before Verdict

नाना पाटेकर का निधन:खेल जगत ने दिग्गज अभिनेता को दी श्रद्धांजलि, धवन बोले- सिनेमा ने खो दी विशेष प्रतिभा – Sports Fraternity Social Media Reaction On Veteran Actor Nana Patekar Death Pays Tribute News And Updates

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, निफ्टी 22500 से नीचे – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

नाना पाटेकर का निधन:अभिनेता की शिमला से जुड़ी वो यादें, जब फिल्म शूटिंग के बीच पहाड़ों से बनाया था खास रिश्ता – Nana Patekar Shimla Memories Journey Film Shooting Snowfall

चश्मे से स्कैन होगा क्यूआर कोड: जियो के नए एआई स्मार्ट ग्लास से सिर्फ देखकर करें यूपीआई पेमेंट, जानें फीचर्स – Jio Ai Smart Glasses Upi Payment Live Translation Unveiled At Imc 2026 Features

ईरान के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी?:डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को तैयार रहने का आदेश, अमेरिका के निशाने पर क्या? – Us Preparing For Major Attack On Iran President Trump Orders Military To Be Ready Nuclear Sites In Crosshairs

Leave a Comment