लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प्रियांश आर्य ने तूफानी बैटिंग से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, दिल्ली के खिलाफ कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रियांश आर्य, जिनका नाम IPL के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में लिया जाने लगा है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी उनका विस्फोटक अंदाज देखने को मिला. प्रियांश ने 33 गेंद में 56 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 2 चौके और 6 छक्के निकले. इसी मुकाबले की सबसे पहली गेंद पर प्रियांश ने सिक्स लगाया था. इस अर्धशतकीय पारी के दौरान प्रियांश ने 5 बड़े कीर्तिमान बनाए.

प्रियांश आर्य ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड

IPL मैच की पहली गेंद पर छक्का- अब तक आईपीएल के इतिहास में पांच बल्लेबाजों ने मैच की सबसे पहली गेंद पर छक्का लगाया है. प्रियांश ऐसा 2 बार करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, नमन ओझा और फिल साल्ट ने एक-एक बार आईपीएल मैच की पहली गेंद पर सिक्स लगाया है.

IPL पारी की पहली गेंद पर छक्का- यह तीसरी बार रहा जब प्रियांश आर्य ने आईपीएल पारी की पहली गेंद पर सिक्स लगाया हो. इस मामले में उनसे आगे सिर्फ यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 4 बार पारी की पहली गेंद पर सिक्स लगाया है.

पहली बार 30+ छक्के- प्रियांश आर्य ने अपने आईपीएल करियर में पहली बार किसी सीजन में 30 छक्कों का आंकड़ा छुआ है. 2025 यानी अपने डेब्यू सीजन में उन्होंने 25 सिक्स लगाए थे. अब तक IPL 2026 में प्रियांश 32 सिक्स लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा

पावरप्ले में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर: प्रियांश आर्य अब IPL में पावरप्ले के भीतर सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीयों बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में पावरप्ले खत्म होने तक 50 रन बना लिए थे. यह तीसरी बार रहा जब पहले 6 ओवरों में उन्होंने पचास रन पूरे कर लिए हों. केवल वैभव सूर्यवंशी (4) उनसे आगे हैं.

DC के खिलाफ पहली बार लगाई फिफ्टी- प्रियांश आर्य ने 33 गेंद में 56 रन बनाए, जो उनका आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे पहला अर्धशतक है. इससे पहले 2 पारियों में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 6 रन और 43 रन बनाए थे. आखिरकार तीसरी पारी में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ फिफ्टी लगाकर ही दम लिया.

यह भी पढ़ें:

टूटते-टूटते बचा IPL के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड, सिर्फ एक गेंद दूर रह गई पंजाब किंग्स

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Watch: ‘आज जाओ, हमें सपोर्ट की बहुत जरुरत…’, 4 लगातार हार के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने की अपील

IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची, अंकतालिका में अन्य टीमें किस स्थान पर?

आईपीएल 2026 के बीच CSK ने लिया बड़ा फैसला, टीम में शामिल हुआ ये विस्फोटक ऑलराउंडर; जानिए कौन है यह खिलाड़ी

IPL 2026 Playoff Chances: 14 मैच बाकी, GT का 99.6% और SRH का प्लेऑफ में जाने का चांस हुआ कम; देखें सभी हर टीम की संभावना

‘ये बर्दाश्त से बाहर है’; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात

पैट कमिंस को क्यों मिली ऐसी सजा? GT के खिलाफ मैच में हुई गलती के लिए BCCI ने ठोका जुर्माना

Leave a Comment