लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Kerala Cabinet Portfolio:सीएम सतीशन संभालेंगे वित्त-कानून सहित 35 विभाग, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी – Kerala Cabinet Portfolio Distribution Cm Satheesan Chennithala Home Minister List

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केरल में राजनीतिक बदलाव के साथ ही नई सरकार के मंत्रियों के विभागों का आधिकारिक बंटवारा कर दिया गया है। लोक भवन की ओर से जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री सतीशन कैबिनेट में सबसे शक्तिशाली भूमिका में नजर आएंगे। वे वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन और बंदरगाह समेत कुल 35 महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी अकेले संभालेंगे। उनके पास सबसे भारी-भरकम पोर्टफोलियो है, जो राज्य की प्रशासनिक और नीतिगत दिशा तय करेगा।

वरिष्ठ नेताओं को मिले अहम मंत्रालय

कैबिनेट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें गृह और विजिलेंस समेत कुल पांच विभागों का कार्यभार मिला है। वहीं, सहयोगी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के कद्दावर नेता पीके कुन्हालीकुट्टी को सरकार में उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी और कपड़ा सहित कुल सात विभागों का जिम्मा दिया गया है। वे राज्य में औद्योगिक विकास और डिजिटल गवर्नेंस की कमान संभालेंगे।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi: ‘आर्थिक तूफान सिर पर है, PM इटली में टॉफी बांट रहे’, पीएम मोदी के चॉकलेट गिफ्ट पर राहुल का तंज

शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा पर विशेष फोकस

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सन्नी जोसेफ को बिजली और पर्यावरण मंत्रालय सौंपा गया है। इसके अलावा, वरिष्ठ नेता के मुरलीधरन को राज्य का नया स्वास्थ्य और देवस्वम मंत्री बनाया गया है। शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव के संकेत देते हुए रोजी एम जॉन को उच्च शिक्षा विभाग और एन. शमसुद्दीन को सामान्य शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। भूमि और राजस्व विभाग की कमान एपी अनिल कुमार को सौंपी गई है, जो भूमि सुधारों और राजस्व संग्रह से जुड़े मामलों को देखेंगे।

केरल में यूडीएफ की शानदार जीत

बताते चलें कि केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने शानदार जीत दर्ज की है। इस चुनाव में यूडीएफ गठबंधन ने राज्य की 140 सीटों में से 102 सीटों पर प्रचंड बहुमत हासिल किया, जिसमें से अकेले कांग्रेस ने 63 सीटें अपने नाम की हैं। इस बंपर जीत के साथ ही राज्य में पिछले 10 साल से चल रहे एलडीएफ और पिनाराई विजयन के शासन का अंत हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन ने केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इस बदलाव को राज्य में बढ़ती बेरोजगारी और आर्थिक मुद्दों के खिलाफ जनता के कड़े जनादेश के रूप में देखा जा रहा है, जिसने कांग्रेस को एक बार फिर केरल की सत्ता की कमान सौंप दी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Police Reveal Son Killed Mother After She Refused To Buy Him A Mobile Phone. – Madhya Pradesh News

Argentina Vs Spain:यमाल के साथ 2007 की अपनी तस्वीर पर क्या बोले मेसी? युवा खिलाड़ी के भविष्य को लेकर रखी राय – Argentina Vs Spain: Lionel Messi Speaks On His Iconic Picture With Lamine Yamal Ahead Of Fifa World Cup Final

Sonam Wangchuk Hunger Strike:किस वजह से अनशन कर रहे थे सोनम वांगचुक? कब से हुई शुरुआत, अब तक क्या-क्या हुआ – Sonam Wangchuk Hunger Strike Why Was Sonam On Hunger Strike When Did It Begin And What Has Happened So Far

10-year-old Boy Murdered In Kalapipal; Minor Arrested Following Dispute Over A Gutkha Pouch. – Madhya Pradesh News

Japan Open:पीवी सिंधू सीजन के अपने पहले खिताब से एक कदम दूर, चेन यू सेमीफाइनल मैच के दौरान हुईं चोटिल – Pv Sindhu Entered Final Of Japan Open After Tokyo Olympics Champion Chen Yufei Of China Retired Midway

Up:नींद की गोलियां खिलाईं, 2 बार सांप से कटवाया और बिस्तर पर ही छोड़ दिया, प्रेमी संग पति का कत्ल; पूरी कहानी – Wife Fed Husband Sleeping Pills Then Conspired With Her Lover To Have Him Killed By Snakebite In Meerut

Leave a Comment