लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तृषा कृष्णन के घर को बम से उड़ाने की धमकी, 6 महीने में दूसरी बार हुई ऐसी घटना; एक्ट्रेस ने शेयर की ‘कूल’ पोस्ट – Trisha Krishnan Shares Cool Post After Police Investigate Bomb Hoax At Her Chennai Home

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में चल रही तृषा कृष्णन के घर को पिछले छह महीनों में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली। बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस का विजय के साथ रिलेशनशिप में होने की अफवाहें चल रही थीं। इस बीच उन्हें धमकी मिलने पर उनके फैंस भी काफी परेशान हो गए। 

क्या है पूरा मामला?


अक्टूबर 2025 में भी तृषा के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो बाद में फर्जी साबित हुई थी। हाल ही में फिर से तमिलनाडु डीजीपी कंट्रोल रूम को एक मैसेज मिला, जिसमें दावा किया गया कि तृषा के अलवरपेट वाले घर में बम लगाया गया है।

इस सूचना के बाद तेयनमपेट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्निफर डॉग्स और बम स्क्वॉड के साथ पूरे इलाके की जांच की, लेकिन इस बार भी कुछ नहीं मिला और धमकी झूठी निकली।

पिछले कुछ समय से फिल्मी सितारों और राजनीतिक हस्तियों को इस तरह की फर्जी धमकियां मिल रही हैं। इससे पहले रजनीकांत और धनुष के घरों को भी बस से उड़ाने के भी ऐसे ही धमकी भरे मैसेज मिल चुके हैं।

तृषा रहीं बिल्कुल कूल


जहां एक तरफ फैंस इस खबर से परेशान हो गए, वहीं तृषा बिल्कुल कूल नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी डेली लाइफ के कुछ पल शेयर किए। एक फोटो में उन्होंने ब्लूबेरी की तस्वीर पोस्ट की, तो वहीं दूसरी पोस्ट में अपने प्यारे पेट डॉग ‘इजी’ के साथ नजर आईं। 



एक मजेदार पोस्ट में उनके डॉग को सीढ़ियां चढ़ते हुए दिखाया गया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि ‘कोई मेरी मम्मी का बैग नहीं छू सकता, और वो भी तब तक नहीं जब तक मुझे साथ न ले जाए।’ कुल मिलाकर, जहां बाहर इतना हंगामा चल रहा था, वहीं तृषा अपने अंदाज में शांत और बेफिक्र दिखीं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Top News:केरल में मानसून की आहट, बेअसर नौतपा; सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे पांच नए जज; Bjp चलाएगी विशेष अभियान – Top News Monsoon Kerala Update Supreme Court New Judges Delhi Water Crisis

Delhi:जनवरी से मई में पिछले आठ साल का सबसे बेहतर एक्यूआई, औसत एक्यूआई 211 किया गया दर्ज – Best Aqi In The January-to-may Period In The Last Eight Years Average Aqi Recorded At 211 In Delhi

Supreme Court:सर्वोच्च न्यायालय को आज मिलेंगे पांच नए जज, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत दिलाएंगे पद की शपथ – Five Newly Appointed Judges To The Supreme Court Will Take The Oath On Tuesday

Aaj Ka Shabd Kamp Trilochan Ki Kavita Badhti Hui Padchap – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:कंप और त्रिलोचन की कविता

दक्षिण दिल्ली में जल संकट:पानी के लिए जूझ रहे हजारों परिवार, खानपुर और मदनगीर समेत कई इलाकों में बिगड़े हालात – Water Crisis In South Delhi Thousands Of Families Struggle For Water

West Asia Live:ट्रंप की कड़ी शर्तों की वजह से ईरान वार्ता टूटी, नेतन्याहू बोले- लेबनान में जारी रहेगी जंग – West Asia Cricis Israel-lebanon-war-iran-threat- Donald Trump-ceasefire-proposal Live-updates

Leave a Comment