लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us-iran:राष्ट्रपति ट्रंप के ‘ईरान को भोजन चाहिए’ बयान पर भड़के गालिबाफ, बोले- पहले अपने फूड स्टैम्प देखिए – Ghalibaf Lashes Out At President Trump’s ‘iran Needs Food’ Remark; Says Look At Your Own Food Stamps First

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने शुक्रवार को ईरान की अर्थव्यवस्था और खाद्य आवश्यकताओं पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों की आलोचना की। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप पर अमेरिका की घरेलू चुनौतियों को ईरान पर थोपने का आरोप लगाया। यह आरोप तब लगाया गया जब ट्रंप ने कहा कि अमेरिका संभावित राजनयिक सफलता के तहत ईरान को खाद्य पदार्थों का निर्यात करने की उम्मीद करता है।

अध्यक्ष गालिबाफ ने क्या कहा?


एक्स पर एक पोस्ट में गालिबाफ ने कहा, ‘जरा सोचिए, आपके अपने ही चालीस मिलियन से ज्यादा नागरिक फूड स्टैम्प पर निर्भर हैं और आप दूसरे देश को भूखा कह रहे हैं। यह कोई घोषणा नहीं है, यह तो बस एक अनुमान है। अपनी SNAP सलाह अपने पास रखिए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी संपत्ति, हमारे विकल्प। कुपोषण की दर पर ध्यान दें।’

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा? 

ये टिप्पणियां तब आईं जब ट्रंप ने सीएनबीसी को दिए एक साक्षात्कार में दावा किया कि ईरान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह कमजोर हो गई है। ट्रंप ने कहा, ‘वहां 300 प्रतिशत महंगाई है, वे कोई कमाई नहीं कर रहे हैं।’ ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि वह ईरान को खाद्य पदार्थों का निर्यात करेगा। उन्होंने कहा, ‘उन्हें भोजन की आवश्यकता है। उन्हें मक्का, गेहूं और सोयाबीन की आवश्यकता है, और हम केवल अपने अमेरिकी किसानों के माध्यम से इसकी आपूर्ति करेंगे। बशर्ते हम उस स्थिति तक पहुंच जाएं जहां हमें पहुंचना चाहिए।”

क्या ईरान ने अमेरिका की सभी शर्तें मान ली?


ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान ने चल रही राजनयिक वार्ता में लगभग सभी अमेरिकी शर्तों को मान लिया है। इसके साथ ही इस बात पर जोर दिया कि चर्चा का प्राथमिक उद्देश्य तेहरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकना है। ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे हमारी लगभग सभी जरूरतों पर सहमत हो गए हैं।’

क्या है एसएनएपी?


सीबीएस न्यूज के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम (एसएनएपी), जिसे फूड स्टैम्प के नाम से भी जाना जाता है। भुगतान संबंधी बंधी त्रुटियों के कारण अरबों डॉलर का नुकसान झेल रहा है। सीबीएस न्यूज के अनुसार, SNAP ने वित्त वर्ष 2025 के दौरान अमेरिकी परिवारों को 95.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर का लाभ दिया। जिसका अर्थ है कि भुगतान त्रुटियों के कारण कार्यक्रम के कुल खर्च का लगभग दसवां हिस्सा हुआ। 


वहीं, अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने उज्बेकिस्तान की संसद के अध्यक्ष के साथ अपनी बैठक के दौरान कहा कि अमेरिका को यह स्वीकार करना होगा कि ईरान के साथ इस्राइल-अमेरिका संघर्ष के बाद वास्तविकताएं बदल गई हैं। उन्होंने ने कहा, ‘हालात पहले से बेहतर हुए हैं।  युद्ध के बाद के घटनाक्रमों ने अमेरिकियों को मौजूदा वास्तविकताओं को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया है। ऐसे माहौल में व्यापारिक संबंधों को और आगे बढ़ाया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि प्रतिबंध हटाने की नींव भी रखी जाएगी।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंजाब कांग्रेस में होगी टूट!:राहुल के खास चन्नी नाराज, रंधावा शाह से मिले; चुनाव से पहले होगा बड़ा खेला – Punjab Congress Rift rahul Gandhi Charanjit Channi Sukhjinder Randhawa Punjab Assembly Election

तेजाब पिलाया, फिर गला घोंटा:माता-पिता ने ही क्यों ली बेटे की जान? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली बर्बरता की पोल – Why Did Parents Themselves Take Their Son’s Life? Post-mortem Report Reveals The Brutality.

Class 12 Student In Sagar Bitten By A Snake Four Times In Eight Months; – Madhya Pradesh News

यूपी में एक और पति का कत्ल:नींद की गोलियां देकर मारा, बाथरूम में गाड़ दी लाश, ऊपर रोज नहाती थी वो; पूरी कहानी – Husband Murder In Agra Body Buried In Bathroom And Floor Laid Over It Sleeping Pills Mixed Into Kheer

फुटबॉल की सबसे सुंदर कहानी है केप वर्डे:फीफा विश्वकप में जीते करोड़ों दिल, किन 10 वजहों से याद रखेगी दुनिया? – Fifa World Cup 2026 Argentina Vs Cabo Verde: 10 Reasons Why World Remember Cabo Verde Performance

यूपी:क्या Cbi को सौंपी जा सकती है राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच? सोमवार को हाईकोर्ट कर सकता है फैसला – Up: Can The Cbi Be Entrusted With The Investigation Into The Theft Of Ram Temple Offerings? The High Court Is

Leave a Comment