लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Box Office: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने वर्ल्डवाइड 5 दिनों में ‘पेद्दी’ से ‘है जवानी..’ तक 25 फिल्मों को चटाई धूल, अब ‘राजा शिवाजी’ को देगी मात

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अहमद खान निर्देशित ‘वेलकम टू द जंगल’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस एक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और वीकडेज में भी इस खूब ऑडियंस मिल रही है इसी के साथ इसकी कमाई भी बढ़ रही है.वहीं रिलीज के पांच दिनों में ‘वेलकम टू द जंगल’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस पर एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. चलिए यहां इसका दुनियाभर में 5 दिनों का कलेक्शन जानते हैं.

वेलकम टू द जंगल’ ने वर्ल्डवाइड पांच दिनों में कितना कमाया?
‘वेलकम टू द जंगल’ को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद क्रिटिक्स से मिला जुला रिव्यू मिला था लेकिन ये देखते ही देखते फैमिली ऑडियंस की फेवरेट बन गई. रिलीज के पांच दिनों में इसने देश और दुनियाभर में शानदार कमाई कर डाली है. बता दें कि ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पांचवें दिन 10 हजार 616 शो में भात में 9.25 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की.  इसके साथ ही फिल्म की कुल इंडिया नेट कमाई 81.50 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इंडिया ग्रॉस कमाई 97.17 करोड़ रुपये है.

वहीं ओवरसीज में इसने पांचवें दिन 3.00 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब तक 22.95 करोड़ पहुंच गई है. इसी के साथ इसका पांच दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120.12 करोड़ हो गया है.

वर्ल्डवाइड 25 फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को दी मात
‘वेलकम टू द जंगल’ ने दुनियाभर में 120 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर रामचरण की पेद्दी (हिंदी) (26.25) वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है (87.78 करोड़) से लेकर आयुष्मान खुराना की पति पत्नी और वो दो (77.81 करोड़) तक की फिल्मों सहित साल की 25 मूवीज की दुनियाभर में हुई लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है. अब इसका टारगेट राजा शिवाजी की 129.7 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई को मात देना है. जिसके बाद ये साल की दुनियाभरम  सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवी फिल्म बन जाएगी

ये हैं वर्ल्डवाइड साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

  • धुरंधर 2-1850.85 करोड़
  • बॉर्डर 2- 485.3 करोड़
  • भूत बंगला- 292.64 करोड़
  • कॉकटेल 2- 149 करोड़
  • राजा शिवाजी- 129 करोड़
  • वेलकम टू द जंगल- 120.12 करोड़

ये भी पढ़ें:-Tuesday Box Office: मंगलवार को ‘वेलकम टू द जंगल’ ने कर डाली बंपर कमाई, ‘कॉकटेल 2’ भी पड़ी भारी, जानें-सभी फिल्मों का कलेक्शन

वेलकम टू द जंगल’ ने ओरिजनल वेलकम को चटाई धूल
वहीं रिलीज के पांचवें दिन 120.12 करोड़ कमाकर ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपनी ओरिजिनल फिल्म ‘वेलकम’ की लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें कि ओरिजिनल ‘वेलकम’ ने अपनी थिएट्रिकल रिलीज के दौरान दुनिया भर में 117.91 करोड़ कमाए थे. 2007 की इस कॉमेडी फ़िल्म ने भारत में भी अपनी पूरी रिलीज़ के दौरान 70.15 करोड़ (नेट) कमाए थे.

वेलकम टू द जंगल’ के बारे में
‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अहमद खान निर्देशित इस फिल्म की बड़ी स्टार कास्ट में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फ़रीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और राजपाल यादव जैसे कलाकार शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 5: मंगलवार को ‘वेलकम टू द जंगल’ पर हुई नोटों की हुई बरसात, 1 करोड़ और कमाते ही बना देगी इतना बड़ा रिकॉर्ड



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेशनल डॉक्टर्स डे: डॉ. प्रभात सिन्हा से मुन्ना भाई तक, ऑन-स्क्रीन डॉक्टर बन दर्शकों के दिलों में बस गए ये कलाकार

August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी

डॉन 3 विवाद से लेकर आमिर खान की तीसरी शादी तक, 2026 में अब तक बॉलीवुड ने ऐसे किया फैंस को हैरान

नहीं टूटा कृति सेनन और कबीर बहिया का रिश्ता, ‘कॉकटेल 2’ एक्ट्रेस ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शेयर की रोमांटिक फोटो

Kalki 2898 AD Sequel: प्रभास ने दिया बड़ा हिंट, ‘कल्कि 2’ में होने जा रही है आलिया भट्ट की धमाकेदार एंट्री?

करिश्मा कपूर ने किराए पर दिया अपना करोड़ों का आलीशान घर, हर महीने कमाएंगी लाखों रुपये

Leave a Comment