Coconut Shell Decor Ideas: अक्सर ऐसा होता है कि हम नारियल का पानी पीने के बाद, या फिर पूजा में नारियल का इस्तेमाल करने के बाद उसके खोल यानी कि ‘शेल’ को बेकार समझकर फेंक देते हैं. हमें लगता है कि इस बाहरी खोल का हम भला क्या इस्तेमाल कर सकते हैं. और इसी चक्कर में इसे कचरे में डाल देते हैं. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेने के बाद शायद आप ऐसा करना पूरी तरह से बंद कर देंगे. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से नारियल के इस बेकार से लगने वाले खोल का इस्तेमाल अपने घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए कर सकते हैं. बता दें कि नारियल का खोल न सिर्फ मजबूत होता है, बल्कि इसका नेचुरल वुडन लुक और टेक्सचर घर को एक बेहतरीन विंटेज और इको-फ्रेंडली टच देने में भी मदद करता है. तो चलिए, नारियल के इस खोल का इस्तेमाल आप किस तरह से अपने घर को सजाने के लिए कर सकते हैं, इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

बना सकते हैं खूबसूरत और नेचुरल प्लांटर्स
आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन नारियल के खोल का सबसे बेहतरीन इस्तेमाल छोटे-छोटे पौधों को घर लगाने के लिए किया जा सकता है. इसके लिए आपको सबसे पहले खोल को अंदर से अच्छी तरह से साफ कर लेना है. इसके बाद नीचे पानी निकलने के लिए एक छोटा सा छेद कर दें. अब इसमें थोड़ी सी मिट्टी डालकर आप मनी प्लांट, सकुलेंट्स या कोई भी छोटा इनडोर प्लांट लगा सकते हैं. आप चाहें तो इसमें रस्सी बांधकर इसे बालकनी में लटका भी सकते हैं. खोल दिखने में बेहद प्यारे और नेचुरली खूबसूरत लगते हैं.
छोटा सा 1BHK फ्लैट भी दिखेगा फाइव स्टार होटल जैसा, बस अपनानी होंगी ये 5 सिंपल डेकोर ट्रिक्स
डाइनिंग टेबल के लिए यूनिक कैंडल होल्डर
अगर आपको अपने परिवार के साथ कैंडल लाइट डिनर पसंद है या आप घर में भीनी-भीनी खुशबू वाली कैंडल्स जलाना पसंद करते हैं, तो नारियल के इस खोल का इस्तेमाल एक परफेक्ट कैंडल होल्डर की तरह भी किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले खोल के अंदर पिघला हुआ मोम डालें और बीच में एक बत्ती खड़ी करें. इसके बाद इसमें अपनी मनपसंद खुशबूदार एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिला दें. जब यह मोम जम जाएगा, तो आपकी एक बेहद खूबसूरत और यूनिक मोमबत्ती तैयार हो जाएगी. इसे टेबल पर रखकर जलाने से पूरे कमरे का माहौल बदल जाता है.
छोटी-मोटी चीजें रखने के लिए ज्वेलरी बाउल
घर में अक्सर अंगूठियां, कान के झुमके, चाबियां या सिक्के जैसी छोटी चीजें इधर-उधर खो जाती हैं. इस प्रॉब्लम से बचने के लिए आप नारियल के खोल को एक खूबसूरत बाउल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए खोल के बाहरी हिस्से को सैंडपेपर से रगड़कर एकदम चिकना कर लें. इसके बाद इस पर अपनी पसंद का कोई चमकीला रंग या फिर सिर्फ वार्निश लगा दें. इसे अपनी ड्रेसिंग टेबल या लिविंग रूम की साइड टेबल पर रखें. यह आपकी छोटी चीजों को संभालकर भी रखेगा और दिखने में भी सुंदर लगेगा.
ये भी पढ़ें: घर आने वाला हर मेहमान करेगा आपके लिविंग रूम की तारीफ, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दें लग्जरी और ट्रेंडी लुक
बच्चों के कमरे के लिए विंड चाइम
जब हवा के झोंकों जब विंड चाइम हिलती है और इसकी हल्की-हल्की आवाज हमारे कानों में गूंजती है, तो मन को बहुत सुकून मिलता है. ऐसे में आप बाजार से महंगी विंड चाइम खरीदने के बजाय इसे घर पर नारियल के खोल से भी आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले 3 से 4 छोटे-छोटे नारियल के खोल लें और उन्हें अलग-अलग रंगों से पेंट करें और एक मजबूत धागे या रस्सी की मदद से ऊपर-नीचे पिरो लें. जब हवा चलेगी, तो इनसे निकलने वाली नेचुरल लकड़ी की आवाज आपके कानों को बहुत सुकून देगी.
किचन के लिए सूप या स्नैक बाउल
अगर आप घर आये मेहमानों को कुछ अलग अंदाज में ड्राई फ्रूट्स या फिर छोटी-मोटी खाने की चीजें सर्व करना चाहते हैं, तो नारियल के खोल से बने बाउल ये एकदम सबसे बेस्ट चॉइस हैं. इस बाउल को तैयार करने के लिए सबसे पहले इसे अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद इसे अच्छे से घिसकर चिकना भी कर लें. अब इस पर नारियल का तेल लगा दें ताकि इसमें शाइन आ जाए. आप इसमें काफी आसानी से इसमें आप ड्राई फ्रूट्स, मखाने या शाम के स्नैक्स परोस सकते हैं. इस बात का खास ख्याल रखें कि इसमें कोई भी केमिकल वाला पेंट न करें, क्योंकि इसमें आपको खाने-पीने की चीजें रखनी हैं.
बना सकते हैं क्रिएटिव टेबल लैंप
आपको शायद यह सुनकर अटपटा लग रहा हो, लेकिन थोड़ी सी मेहनत करके आप नारियल के खोल से एक शानदार नाइट लैंप या टेबल लैंप भी बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले खोल के ऊपर पेंसिल से कोई खूबसूरत डिजाइन या छोटे-छोटे डॉट्स बना लें, फिर किसी नुकीली चीज या ड्रिल मशीन से उन डिजाइनों पर छोटे-छोटे छेद कर दें. अब इसके अंदर एक छोटा सा एलईडी बल्ब लगा दें. रात के अंधेरे में जब आप इस लैंप को जलाएंगे, तो इन छोटे-छोटे होल्स से छनकर आने वाली लाइट आपके पूरे कमरे में एक कमाल का माहौल सेट कर देगी.
ये भी पढ़ें: खाली पड़ी छत को बनाएं घर का सबसे कूल और कम्फर्टेबल कॉर्नर, ये 5 आइडियाज देंगे उसे खूबसूरत कैफे जैसा लुक


