Nameplate Mistakes To Avoid at Home: घर के बाहर नेमप्लेट लगाना सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि हमारे घर की पहचान और हमारे सम्मान से जुड़ा मामला है. नेमप्लेट को देखकर ही लोग हमारे घर का अंदाजा लगाते हैं. कई बार लोग नया घर बनाने या शिफ्ट होने की खुशी में जल्दबाजी में नेमप्लेट तो बनवा लेते हैं, लेकिन उसमें कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से बाद में उन्हें पछताना पड़ता है.
वास्तु शास्त्र और लुक्स दोनों के लिहाज से नेमप्लेट बनवाते और लगवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं घर का नाम रखते समय और नेमप्लेट लगाते समय की जाने वाली उन 5 बड़ी गलतियों (Nameplate Mistakes To Avoid at Home) के बारे में, जिनसे आपको बचना चाहिए.
1. बहुत ज्यादा लंबा या मुश्किल नाम चुनना
कई बार लोग अपने घर को बहुत अलग दिखाने के चक्कर में ऐसा नाम रख लेते हैं जिसे पढ़ना या बोलना बहुत मुश्किल होता है. बहुत लंबे नामों की वजह से नेमप्लेट पर अक्षर छोटे करने पड़ते हैं, जिससे वह दूर से साफ नहीं दिखती.घर का नाम हमेशा छोटा, प्यारा और ‘क्लासी’ होना चाहिए. नाम ऐसा हो जिसे आपके घर आने वाले मेहमान या कूरियर वाले भी एक बार में आसानी से पढ़ सकें.
2. फॉन्ट और साइज का सही चुनाव न करना
नेमप्लेट डिजाइन करते समय लोग अक्सर बहुत ज्यादा स्टाइलिश या घुमावदार फॉन्ट चुन लेते हैं. देखने में तो यह सुंदर लग सकता है, लेकिन पढ़ने में बहुत दिक्कत होती है. इसके अलावा, अगर नेमप्लेट का साइज घर के मुख्य दरवाजे के हिसाब से बहुत छोटा या बहुत बड़ा हो, तो वह देखने में भी अजीब लगती है. फॉन्ट हमेशा सीधा और साफ (Bold & Clear) होना चाहिए. नेमप्लेट का साइज ऐसा रखें जो आपके गेट या दीवार पर बिल्कुल परफेक्ट और संतुलित लगे.

3. गलत रंगों का कॉम्बिनेशन चुनना (Nameplate Mistakes To Avoid at Home)
नेमप्लेट का बैकग्राउंड और उस पर लिखे जाने वाले अक्षरों का रंग बहुत मायने रखता है. अगर बैकग्राउंड भी हल्के रंग का है और उस पर लिखे नाम का रंग भी हल्का है, तो धूप या रात के अंधेरे में नाम बिल्कुल गायब हो जाएगा.
क्या करें: हमेशा ‘कॉन्ट्रास्ट कलर’ का यूज करें. जैसे अगर नेमप्लेट का बेस गहरे रंग का है, तो उस पर नाम सुनहरे या सफेद रंग से लिखवाएं. इससे नाम दूर से ही चमकता हुआ नजर आएगा.
4. वास्तु के नियमों को नजरअंदाज करना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नेमप्लेट सिर्फ नाम दिखाने के लिए नहीं होती, बल्कि यह घर में आने वाली पॉजिटिव एनर्जी का जरिया भी है. लोग अक्सर नेमप्लेट को मुख्य द्वार के ठीक बीच में, सीढ़ियों के नीचे या बहुत नीचे लटका देते हैं, जो कि वास्तु के अनुसार (Nameplate Mistakes To Avoid at Home) बिल्कुल गलत है. इसके अलावा टूटी या धुंधली नेमप्लेट भी घर मेंनेगेटिविटी लाती है.
क्या करें: नेमप्लेट को हमेशा मुख्य दरवाजे के दाईं तरफ और आंखों के सीधे लेवल पर लगाना चाहिए. इस पर पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए ताकि रात में भी इस पर अंधेरा न रहे.
5. मौसम और मटेरियल का ध्यान न रखना
नेमप्लेट घर के बाहर लगती है, जहां उसे तेज धूप, बारिश और धूल-मिट्टी का सामना करना पड़ता है. कई बार लोग सिर्फ लुक देखकर ऐसा मटेरियल चुन लेते हैं जो पानी पड़ने पर खराब (Nameplate Mistakes To Avoid at Home) हो जाता है या जिस पर जंग लग जाता है.
प्लास्टिक या खराब क्वालिटी की लकड़ी का इस्तेमाल करने से कुछ ही महीनों में नेमप्लेट पुरानी और खराब दिखने लगती है. हमेशा मजबूत और वेदर-प्रूफ मटेरियल जैसे एक्रेलिक, अच्छी क्वालिटी का मेटल, ग्रेनाइट या वाटर-प्रूफ शीशम की लकड़ी का ही चुनाव करें.
यह भी पढ़ें: होम डेकोर: किराए के घर को बनाना है एस्थेटिक? लगाएं ये ट्रेंडी वॉलपेपर
The post घर के बाहर नेमप्लेट लगाने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये 5 बड़ी गलतियां appeared first on Prabhat Khabar.


