लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

3 मैच बाकी, एक स्पॉट के लिए 4 टीमों के बीच जंग, जानें क्या है प्लेऑफ का ताजा समीकरण

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 का प्लेऑफ शेड्यूल लगभग तैयार हो चुका है. तीन टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं और अगले 2 दिन में चौथी टीम भी सामने आ जाएगी. मगर प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम बनने के लिए तगड़ी जंग छिड़ी हुई है. पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडदर्स, वे 4 टीम हैं जो अब भी प्लेऑफ का टिकट कटा सकती हैं.

पहला क्वालीफायर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा, क्योंकि ये दोनों टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में रहीं. वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद एलिमिनेटर में पहुंच चुकी है. बता दें कि प्लेऑफ स्टेज 26 मई से शुरू होगा और फाइनल 31 मई को खेला जाएगा. लीग स्टेज में केवल 3 मैच बचे हैं, लेकिन उस चौथे स्पॉट के लिए आखिर समीकरण क्या है और किसके प्लेऑफ में जाने की राह सबसे आसान है? यहां समझ लीजिए प्लेऑफ का पूरा समीकरण.

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स का प्लेऑफ का रास्ता सबसे आसान और काम मुश्किलों वाला है. राजस्थान को 24 मई के दिन मुंबई इंडियंस पर सिर्फ जीत दर्ज करनी है, फिर चाहे वह 1 रन की ही क्यों ना हो. RR की टीम मुंबई को हराने मात्र से प्लेऑफ का टिकट कटा लेगी, क्योंकि तब उसके 16 अंक हो जाएंगे. प्लेऑफ की दौड़ में शामिल चार टीमों में केवल राजस्थान ही 16 अंकों तक जा सकती है.

MI के हाथों हारने पर भी राजस्थान बाहर नहीं होगी. हारने की स्थिति में राजस्थान को उम्मीद करनी होगी कि लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स को हरा दे. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को KKR पर जीत मिले लेकिन वह इतनी बड़ी ना हो, जिससे उसका नेट रन रेट राजस्थान से ऊपर चला जाए.

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स के सामने सबसे पहला काम लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़े अंतर से हराना है. उसके बाद श्रेयस अय्यर और उनकी टीम को उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी लीग स्टेज मैच हार जाए. इससे भी पंजाब का प्लेऑफ में स्थान पक्का नहीं होगा, क्योंकि पंजाब को दिल्ली कैपिटल्स की KKR पर जीत की भी प्रार्थना करनी होगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स को सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, जिससे उसके 15 अंक हो जाएंगे. पंजाब भी लखनऊ को हराकर 15 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है, लेकिन KKR को उम्मीद करनी होगी कि अंक बराबर होने पर उसका नेट रन रेट पंजाब से बेहतर हो. राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस के हाथों हार भी कोलकाता के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी.

यह भी पढ़ें: ये चकिंग… SRH की मालकिन काव्या मारन ने क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की डगर सबसे कठिन है. कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर उसके 14 अंक हो जाएंगे और उसे अपने -0.871 के खराब नेट रन रेट को पॉज़िटिव में लाना बहुत जरूरी है. कोलकाता को चित्त करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को आशा करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स अपना-अपना आखिरी मैच हार जाएं.

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से क्यों नहीं मिलाया हाथ? क्या थी इसके पीछे की वजह; जानें पूरा लफड़ा

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment