लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘सैफ और करीना का इंटरफेरेंस था’, ‘एजेंट विनोद’ के फ्लॉप होने पर ललित परिमू ने किया चौंकाने वाला खुलासा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड कपल सैफ अली खान और करीना कपूर की फिल्म ‘एजेंट विनोद’ एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. इसी बीच हाल ही में फिल्म का हिस्सा रहे ललित परिमू ने फिल्म के फ्लॉप होने और इसकी गलतियों के बारे में खुलकर बात की हैं. साथ ही कई ऐसी बातों का खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया हैं. 

सैफ और करीना ने किया दखल

सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू में जब ललित परिमू से ‘एजेंट विनोद’ के फ्लॉप होने के बारे में पूछा तो उन्होंने सीधे कहा, ‘मेरे हिसाब से इसकी सबसे बड़ी वजह जरूरत से ज्यादा दखल देना था. सैफ और करीना की तरफ से फिल्म में काफी इंटरफेरेंस था, इसी वजह से निर्देशक श्रीराम राघवन जिस तरह फिल्म बनाना चाहते थे, वैसा बना नहीं पाएं. उन्हें बताया जाता था कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं. इसी वजह से फिल्म का पूरा बैलेंस बिगड़ गया और राइटिंग और डायरेक्शन टीम सही से काम नहीं कर पाई.’

सैफ और करीना का इंटरफेरेंस था', 'एजेंट विनोद' के फ्लॉप होने पर ललित परिमू ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इसके अलावा उन्होंने निर्देशक को लेकर कहा, ‘हम 1990 के दशक से साथ काम कर रहे हैं. फिल्म निर्देशक की होती है. अगर निर्देशक के पास कोई विजन है, तो बाकी लोगों को उसका सम्मान करना चाहिए. अगर कोई एक्टर कोई सजेशन देता है और वो सही है, तो निर्देशक उसे मान सकता है. लेकिन अगर सजेशन खुद को बड़ा स्टार मानते हुए देता है, तो उसका कोई मतलब नहीं होता और इसी वजह से फिल्मों को नुकसान पहुंचता हैं.’

ये भी पढ़ें: Bandar X Review: सोशल मीडिया पर छाई ‘बंदर’, बॉबी देओल की परफॉर्मेंस देख क्रेजी हुए लोग, बोले- ‘OTT का इंतजार मत करना…’

निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया

इससे पहले निर्देशक श्रीराम राघवन ने भी गैलाटा प्लस के साथ बातचीत में कहा था, ‘मेरी सबसे बड़ी गलती थी कि मैंने ये मान लिया कि कहानी जरूरी नहीं है और सिर्फ सीक्वेंस ही मायने रखते हैं. इसी वजह से फिल्म उतनी अच्छी नहीं बन पाई, जितनी बननी चाहिए थी. ये फिल्म एक शानदार कॉकटेल के बजाय सिरदर्द बन गई थी. हालांकि फिल्म के कुछ सीक्वेंस आज भी बहुत पसंद हैं और उन्हें देखकर आज भी मजा आता है.’

14 साल पहले आई थी ‘एजेंट विनोद’

बता दें कि ‘एजेंट विनोद’ साल 2012 में रिलीज हुई थी. इसमें सैफ अली खान ने एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाई थी, वहीं करीना आईएसआई एजेंट के किरदार में थीं. उस वक्त ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, हालांकि फिर भी कई दर्शकों ने इसे पसंद किया था. 

ये भी पढ़ें: Who Is Gauri Spratt: गौरी स्प्रैट कौन हैं? क्या करती हैं? जिनसे तीसरी शादी करने जा रहे हैं आमिर खान



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment