
Psychology Tips: क्या अपने कभी यह देखा है कि कुछ लोग जो होते हैं वे काफी आसानी से दूसरों को अपनी बातें समझा लेते हैं, जबकि कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिनकी बातों पर कोई भी ध्यान देना नहीं चाहता है? ऐसे में आपके दिमाग में यह सवाल तो आया ही होगा कि आखिर ऐसा होता क्यों है. अगर आपके दिमाग में यह सवाल आया है तो बता दें इसके पीछे सिर्फ एक अच्छी बातचीत ही नहीं बल्कि कुछ ऐसे साइकोलॉजिकल तरीके भी होते हैं जो लोगों पर एक पॉजिटिव इफेक्ट डालने में मदद करते हैं. इनकी सबसे अच्छी बात है कि इन्हें सीखने के लिए आपको किसी खास ट्रेनिंग की जरूरत नहीं होती है. आप सिर्फ अपने व्यवहार और बातचीत में ही कुछ छोटे बदलाव करके लोगों के साथ ज्यादा बेहतर कनेक्शन बना सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं साइकोलॉजिकल टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी बातों को ज्यादा इफेक्टिव बना देती हैं.
सामने वाले का नाम लेकर बात करें
जब भी आप किसी से बात करें तो हमेशा उसका नाम लेकर ही उससे बात करें. जब आप ऐसा करते हैं तो उसे ज्यादा अच्छा लगता है. आपके ऐसा करने से उसे महसूस होता है कि आप उसकी कद्र करते हैं और उसपर ध्यान दे रहे हैं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप उसका नाम का इस्तेमाल एक सामान्य तरीके से ही करें. अगर आप जरूरत से ज्यादा बार उसका नाम लेने लगेंगे, तो यह बनावटी लगने लगेगी. सही समय पर सामने वाले का नाम लेना आपकी बातों का असर बढ़ा सकता है.
पहले उनकी बातों को सुनें
हर व्यक्ति यही चाहता है कि दूसरे भी उसकी बातों को ध्यान से सुनें. लेकिन, जब आप किसी की बात को बीच में बिना टोके सुनते हैं, तो वह भी आपकी बातों को सुनने के लिए तैयार हो जाता है. जब लोगों को लगता है कि आप उनके राय की इज्जत कर रहे हैं, तो वे भी आपकी राय को वैल्यू देने लग जाते हैं. इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप सिर्फ अच्छा बोलें ही नहीं बल्कि अच्छे से सामने वाले को सुनें भी.
छोटी बात से शुरुआत करें
कई बार लोग आपकी बड़ी बातों को तुरंत नहीं मानते हैं. ऐसे में आपको सबसे पहले किसी छोटी बात पर उनकी सहमति लेने की कोशिश करनी चाहिए. यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. उदहारण के लिए, अगर आपको किसी की मदद चाहिए, तो पहले उससे आपको कोई छोटा सा काम करने के लिए कहना चाहिए. जब वह आपकी छोटी बातों को मान लेगा, तो आगे चलकर उसके लिए आपकी दूसरी बात मानने की संभावना और भी ज्यादा बढ़ जाएगी.
अपनी बॉडी लैंग्वेज पॉजिटिव रखें
अगर आप अपनी बातों को सामने वाले के आगे बेहतर तरीके से रखना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ अपने शब्दों पर ही नहीं बल्कि अपने व्यवहार और हाव-भावों पर भी ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए. आपका व्यवहार और आपका हाव-भाव भी लोगों पर काफी गहरा असर डालते हैं. बात करते समय हमेशा सामने देखकर बातें करें, चेहरे पर हल्की सी मुस्कान रखें और साथ ही कॉन्फिडेंस भी दिखाएं. जब आपकी बॉडी लैंग्वेज पॉजिटिव होगी, तो लोग आपको भरोसेमंद समझेंगे. ऐसा करने से आपकी बातो का असर भी सामने वाले इंसान पर ज्यादा बढ़ जाता है.
लोगों को स्पेशल फील कराएं
हर व्यक्ति कहीं न कहीं यह चाहता की है कि उसकी तारीफ हो और उसके कामों की सराहना की जाए. ऐसे में जब आप किसी की सच्ची तारीफ करते हैं या फिर उसके कामों की तारीफ करते हैं, तो उसे आपके प्रति ज्यादा अच्छा महसूस होने लग जाता है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि यह तारीफ सच्चे दिल से होनी चाहिए. झूठी या फिर बढ़ा-चढ़ाकर की गयी तारीफ का कई बार उल्टा असर भी हो सकता है. एक सच्ची तारीफ लोगों का भरोसा जीतने में आपकी मदद कर सकती है.
ये भी पढ़ें: क्या हर बात पर सलाह देना आपके रिश्ते को धीरे-धीरे कमजोर कर रहा है? जानिए पूरी सच्चाई
The post बात करते समय चुपके से अपनाएं ये 5 ट्रिक्स, सामने वाला चाहकर भी आपकी बातों को नहीं कर पाएगा इग्नोर appeared first on Prabhat Khabar.


