लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बरसात में अटक रहा लकड़ी का दरवाजा? बिना बढ़ई बुलाए मिनटों में ऐसे करें ठीक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

How To Fix Wood Door That Gets Stuck: बरसात के दिनों में हवा में नमी बढ़ जाती है. इसका असर लकड़ी के दरवाजों पर भी पड़ता है. नमी की वजह से लकड़ी थोड़ी फूल जाती है और दरवाजा चौखट से रगड़ खाने लगता है. कई बार इसे खोलने और बंद करने में भी काफी जोर लगाना पड़ता है. ऐसे में लोगों को लगता है कि अब बढ़ई को बुलाना पड़ेगा. लेकिन हर बार इसकी जरूरत नहीं होती. अगर आपके कमरे, बाथरूम या किचन का लकड़ी का दरवाजा भी अटक रहा है, तो घर में मौजूद मोमबत्ती या साबुन की मदद से इसे आसानी से ठीक कर सकती हैं.

दरवाजा कहां अटक रहा है, पहले यह देखें

दरवाजे को धीरे-धीरे खोलें और बंद करें. ध्यान दें कि वह चौखट के किस हिस्से से रगड़ खा रहा है. नमी की वजह से दरवाजा अक्सर ऊपर, नीचे या किनारे से अटकता है. जिस जगह पर रगड़ के निशान दिखें, समस्या आमतौर पर वहीं होती है.

साबुन या मोमबत्ती से झटपट करें ठीक

जिस हिस्से से दरवाजा रगड़ खा रहा है, वहां सूखे साबुन या मोमबत्ती को अच्छी तरह रगड़ें. इससे उस जगह पर चिकनाहट आ जाएगी और दरवाजा आसानी से खुलने-बंद होने लगेगा.

उपाय के बाद ऐसे करें चेक

साबुन या मोमबत्ती लगाने के बाद दरवाजे को दो-तीन बार खोलकर बंद करें. अगर दरवाजा आसानी से चल रहा है और रगड़ की आवाज नहीं आ रही है, तो समझिए कि उपाय काम कर गया.

लंबे समय से अटक रहा है तो ध्यान दें

अगर दरवाजा कई दिनों से ठीक से बंद नहीं हो रहा है, तो सिर्फ साबुन या मोमबत्ती से समस्या दूर होना जरूरी नहीं है. ज्यादा नमी की वजह से लकड़ी काफी फूल सकती है. ऐसे में मरम्मत की जरूरत पड़ सकती है.

जाम कब्जे से भी हो सकती है दिक्कत

कई बार दरवाजा लकड़ी फूलने की वजह से नहीं, बल्कि कब्जे में जंग लगने के कारण अटकता है. बारिश और नमी से कब्जे के पेंच जाम हो सकते हैं. इससे दरवाजा खोलने और बंद करने में परेशानी होती है.

जंग लगे कब्जे पर लगाएं थोड़ा तेल

अगर कब्जे में जंग या जकड़न दिख रही है, तो उस पर थोड़ा सरसों का तेल या सिलाई मशीन वाला तेल लगाएं. इसके बाद दरवाजे को कुछ बार धीरे-धीरे खोलें और बंद करें. इससे कब्जे की जकड़न कम करने में मदद मिल सकती है. अगर इन तरीकों के बाद भी दरवाजा बहुत ज्यादा अटक रहा है या उसे बंद करने के लिए जोर लगाना पड़ रहा है, तो बढ़ई से जांच करवाना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: बार-बार इस्तेमाल से चॉपिंग बोर्ड में आने लगी है बदबू, ऐसे रखें इसे साफ

The post बरसात में अटक रहा लकड़ी का दरवाजा? बिना बढ़ई बुलाए मिनटों में ऐसे करें ठीक appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment