लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

करण जौहर ने शाहरुख खान को इंस्टाग्राम से किया अनफॉलो, मनीष मल्होत्रा को भी अब नहीं कर रहे फॉलो

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


फिल्ममेकर करण जौहर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं. इंस्टाग्राम पर वो अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स भी देते रहते हैं. वो अपने बच्चों के भी क्यूट वीडियोज शेयर करते हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 17.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. लेकिन अब करण जौहर इंस्टाग्राम पर लोगों को अनफॉलो करना शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Karuppu Box Office: बॉक्स ऑफिस पर दहाड़े सूर्या, ‘करुप्पू’ ने रजनीकांत की ‘रोबोट’ को पछाड़ा

करण जौहर ने शाहरुख खान को अनफॉलो क्यों किया?

वो फिलहाल 74 लोगों को फॉलो कर रहे हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, करण जौहर ने क्लोज फ्रेंड शाहरुख खान, मनीष मल्होत्रा, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन जैसे स्टार्स को अनफॉलो कर दिया है. इसके अलावा करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट जैसे स्टार्स भी उनकी फॉलोइंग लिस्ट में नहीं है. हालांकि, दिलचस्प बात ये है कि वो प्रियंका चोपड़ा को अभी भी फॉलो कर रहे हैं. 

करण जौहर इंस्टाग्राम पर अनफॉलो क्यों कर रहे हैं इसे लेकर कारण सामने नहीं आया है. 

करण जौहर ने शाहरुख खान को इंस्टाग्राम से किया अनफॉलो, मनीष मल्होत्रा को भी अब नहीं कर रहे फॉलो

करण जौहर ने शाहरुख खान को इंस्टाग्राम से किया अनफॉलो, मनीष मल्होत्रा को भी अब नहीं कर रहे फॉलो

ये भी पढ़ें- Box Office Records: ‘धुरधंर 2’ के 6 बड़े रिकॉर्ड, इंडिया में ही नहीं नॉर्थ अमेरिका में भी रचा इतिहास, बनीं हाईएस्ट ए रेटेड इंडियन ग्रॉसर

‘चांद मेरा दिल’ में दिखे अनन्या पांडे और लक्ष्य

करण जौहर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी कंपनी धर्मा मूवीज ने हाल ही में ‘चांद मेरा दिल’ को प्रोड्यूस किया था. फिल्म थिएटर में लगी है. इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लीड रोल में हैं. फिल्म को लेकर काफी उम्मीद थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा. वहीं अनन्या पांडे भी ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं. 

फिल्म में उन्होंने भरतनाट्यम डांस किया था. लोगों को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया. यूजर्स का कहना है कि अनन्या ने भरतनाट्यम का मजाक बना दिया. इससे पहले उनके प्रोडक्शन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को प्रोड्यूस किया. उन्होंने तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी, होमबाउंड, धड़क 2, सरजमीन जैसी फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया. 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

करियर के शिखर पर मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्मों से क्यों बनाई दूरी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Karuppu Box Office: बॉक्स ऑफिस पर दहाड़े सूर्या, ‘करुप्पू’ ने रजनीकांत की ‘रोबोट’ को पछाड़ा

‘ये तुम्हें बर्बाद कर देगा’, शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने हनी सिंह को दी थी नशे से दूर रहने की सलाह

सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!

तलाक के वक्त करिश्मा कपूर-संजय कपूर के बीच क्या हुई थी डील? बच्चों, प्रॉपर्टी और करोड़ों की सेटलमेंट का सच

47 की उम्र में सिंगल रहने पर यूजर ने किया था ट्रोल, शमिता शेट्टी ने भी लगा दी क्लास, बोलीं- ‘तुमने शादी करके क्या उखाड़ लिया भाई? ‘

Leave a Comment