लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मिस्र में हुए सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत, 28 लोग घायल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मिस्र के दक्षिण सिनाई इलाके से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है. दहाब-नुवैबा रोड पर बुधवार (2 सितंबर) को हुए एक बस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है. इस बस हादस में 28 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दुर्घटना लाल सागर तट (Red Sea Coast) के पास वाले इलाके में हुई है, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है और ये इलाका काफी बिजी माना जाता है. हालांकि किस वजह से ये बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है, लेकिन हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई है.

एक माह पहले भी हुआ था हादसा
बस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत राहत और बचाव टीमें पहुंचीं और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मिडिल ईस्ट के इस देश में बड़े सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बता दें कि इससे ठीक एक महीने पहले भी इसी तरह का एक वाकया सामने आया था. जब मिस्र के इस्माइलिया गवर्नरेट में हुए एक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 32 अन्य लोग घायल हो गए थे.

लाल सागर कोस्ट 
बता दें कि लाल सागर कोस्ट अफ्रीका और एशिया महाद्वीप के बीच स्थित ऐतिहासिक तटीय इलाका है. इसके पश्चिम में मिस्र, सूडान और इरिट्रिया जैसे कई अफ्रीकी देश हैं और उसके पूर्व में सऊदी अरब और यमन हैं. लाल सागर तट पर्यटन, वैश्विक व्यापार और अपनी अद्भुत समुद्री लोकेशन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है.

ईरान के होर्मुज स्ट्रेट की तरह ही मिस्त्र का लाल सागर विश्व व्यापार का काफी महत्वपूर्ण जलमार्ग है. यहां से भी रोजाना लाखों टन तेल, गैस, कंटेनर माल और अन्य सामान गुजरता है. अमेरिका-ईरान जंग के चलते अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. अमेरिका, ब्रिटेन और उनके सहयोगी देशों के युद्धपोत लाल सागर क्षेत्र की लगातार निगरानी करते हैं.

ये भी पढ़ें 

नेपाल बाढ़: ‘बस पार्थिव शरीर मिल जाए…’, अब छूट रही अपनों की उम्मीद

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment