लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Bengal:बंगाल में आज हो सकता है सीएम के नाम का एलान, विधायक दल की बैठक आज; अमित शाह रहेंगे मौजूद – West Bengal Bjp Legislature Meeting Chief Minister Decision Amit Shah

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के 2026 के विधानसभा में चुनाव प्रचंड जीत मिलने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में  राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। 

गृह मंत्री अमित शाह पर्यवेक्षक के रूप में आज नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी सह-पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, बैठक कोलकाता के विश्व बांग्लाद कन्वेंशन सेंटर में शाम चार बजे होगी। इसी बैटख में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो राज्य का नया मुख्यमंत्री बनेगा। 

कल परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने बुधवार को घोषणा की थी कि राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह नौ मई को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया था कि यह कार्यक्रम कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शपथ समारोह में प्रधानमंत्री, एनडीए व भाजपा के सभी मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। दो दर्जन मंत्री भी शपथ लेंगे।

ये भी पढ़ें: बंगाल, केरल-तमिलनाडु में अब केंद्रीय योजनाएं पकड़ेंगी रफ्तार; सियासी टकराव से रुकी थी योजनाएं

बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान के बाद चार मई को मतों की मतगणना हुई। जिसमें तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल लंबे शासन का अंत हो गया। आंकड़ों की बात करें तो टीएमसी को मात्र 80 सीटें मिली हैं, जबकि पिछले चुनाव में पार्टी ने अकेले 215 सीटों हासिल की थी। जबकि भाजपा जिसे पिछले चुनाव में मात्र 77 सीटें मिली थी, उसने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर कब्जा जमाया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ:राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, आरोप के समर्थन में नहीं मिला कोई साक्ष्य – Petition Challenging Rahul Gandhi’s Citizenship Dismissed.

दूर बैठा दुश्मन भी खाएगा खौफ:खगंतक-243 का सफल परीक्षण, स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम कैसे बढ़ाएगा सैन्य ताकत? – Iaf-successfully-tests-indigenous-long-range-glide-bomb-khagantak-243

जोंटी रोड्स की भारतीय कप्तान शुभमन गिल को सलाह:सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव का फायदा उठाने को कहा, दिए ये सुझाव – Former South African Cricketer Jonty Rhodes Advice To Indian Captain Shubman Gill Ahead Of Odi World Cup 2027

उबर में 3400 कर्मचारियों की छंटनी:ग्लोबल वर्कफोर्स में 10% की कटौती की तैयारी, भारत में किनकी जाएगी नौकरी? – Uber-global-layoffs-3400-jobs-workforce-restructuring-september-2026-impact-india

पहले गल्फ ऑफ अमेरिका, अब ट्रंप स्ट्रेट?:होर्मुज का नाम बदलना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति, जानें पूरा मामला – First Gulf Of America Now Trump Strait Us President Wants To Rename Strait Of Hormuz

‘जल उत्सव को बनाएं जन-आंदोलन’:पीएम मोदी बोले- हर बूंद बचाने के लिए अपनाएं आधुनिक टेक्नोलॉजी; और क्या कहा? – Pm Modi Calls For Water Saving Technologies Ai Jan Bhagidari Water Summit

Leave a Comment