लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पूजा भट्ट ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, दिखी इतनी स्टाइलिश

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्ट्रेस व निर्माता पूजा भट्ट एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक लेकर पॉडकास्ट की ओर केंद्रित हैं. बुधवार को उन्होंने बचपन के दिनों को याद करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की.

पूजा भट्ट की फोटो पर फैंस का प्यार
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में पूजा भट्ट अपने बचपन दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं. पूजा ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पुरानी तस्वीरों में कुछ अजीब और अनोखी बात होती है. कभी-कभी वे सिर्फ बीते हुए एक पल को अपने अंदर समेट लेती हैं…और कभी-कभी…वे हमारे आने वाले कल यानी भविष्य की एक छोटी सी झलक भी दिखा देती हैं.’

पूजा भट्ट की इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ यूजर्स उनके बचपन की मासूमियत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उनके कैप्शन की सराहना कर हे हैं. 

17 साल की उम्र में पूजा भट्ट ने किया था डेब्यू
पूजा भट्ट 90 के दशक की मशहूर ऐक्ट्रेस हैं. 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बनाने वाली ऐक्ट्रेस पूजा भट्ट ने मात्र 17 साल की उम्र में अपने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डैडी’ (1989) से डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ नवोदित ऐक्ट्रेस’ का लक्स न्यू फेस ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

इसके बाद पूजा ने ‘दिल है कि मानता नहीं’ (1991), ‘सड़क’ (1991), ‘सर’ (1993) और ‘जख्म’ (1998) जैसी फिल्मों में एक्टिंग कर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की. एक्टिंग के अलावा, उन्होंने ‘पाप’ (2003) और ‘जिस्म 2’ (2012) जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है.

ये भी पढ़े: बॉबी देओल ने की आलिया भट्ट की तारीफ, बोले- ‘अल्फा’ के एक्शन सीन में जान डाल दी

एक्टिंग से ब्रेक के बाद बदला पूजा भट्ट का अंदाज
हालांकि, समय के साथ ऐक्ट्रेस ने अपने करियर की दिशा में थोड़ा बदलाव किया. एक्टिंग की दुनिया से थोड़ा ब्रेक लेकर वह डिजिटल स्पेस में सक्रिय हैं.

उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (2023) में एक मजबूत प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया था और इन दिनों वह पॉडकास्ट के जरिए लोगों से जुड़ रही हैं, जहां वह जिंदगी, समाज और सिनेमा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं.

ये भी पढ़े: लहराती जुल्फें- कातिल अदाएं, बिकिनी में सान्या मल्होत्रा ने ढाया कहर





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड

Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने मारी बाजी, ‘धमाल 4’ की रफ्तार हुई धीमी, जानें- वेलकम टू द जंगल सहित बाकी फिल्मों का हाल

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11 Worldwide: ‘धमाल 4’ ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

Fact Check: CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे नसीरुद्दीन शाह? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई

सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की ‘3 इडियट्स’, जानिए रिलीज डेट

रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश

Leave a Comment