लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

CSK vs LSG: एलएसजी मैच से पहले धोनी पर बड़ा अपडेट, हार्दिक पंड्या को खेलेंगे या नहीं, साफ हो गया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के खेमे से दो बड़े अपडेट सामने आए हैं. एक तरफ एमएस धोनी को लेकर चर्चा तेज हो गई है, वहीं दूसरी ओर हार्दिक पंड्या की फिटनेस अब भी मुंबई इंडियंस के लिए चिंता बनी हुई है. चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी अभी तक इस सीजन में मैदान पर नजर नहीं आए हैं.

पिंडली की चोट के कारण वह टीम से बाहर चल रहे हैं. हालांकि अब सिएसके कैंप से जो खबर सामने आई है, उसने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी टीम के साथ लखनऊ जा सकते हैं, जहां चेन्नई सुपर किंग्स को 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है. इससे पहले इस सीजन में धोनी सिर्फ हैदराबाद और मुंबई के दौरे पर टीम के साथ गए थे.

CSK सीईओ ने दिया अहम संकेत

सिएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया कि लखनऊ यात्रा के लिए इंडिगो की कमर्शियल फ्लाइट में कुल 60 टिकट बुक किए गए हैं और उनमें एक टिकट एमएस धोनी के नाम का भी है. इस अपडेट के बाद माना जा रहा है कि धोनी टीम के साथ यात्रा कर सकते हैं. हालांकि उनके खेलने को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. धोनी के मैदान पर लौटने को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और अब यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

यह भी पढ़ें- आईपीएल 2026 के बीच CSK ने लिया बड़ा फैसला, टीम में शामिल हुआ ये विस्फोटक ऑलराउंडर; जानिए कौन है यह खिलाड़ी

हार्दिक पंड्या को लेकर चिंता बरकरार

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर स्थिति ज्यादा सकारात्मक नजर नहीं आ रही. बैक स्पाज्म की समस्या से जूझ रहे हार्दिक पिछले दो मुकाबलों से बाहर हैं. अब खबर है कि वह टीम के साथ धर्मशाला भी नहीं पहुंचे हैं, जहां मुंबई इंडियंस को 14 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलना है. हालांकि इंजरी के बाद पहली बार उनकी बल्लेबाजी प्रैक्टिस की तस्वीरें जरूर सामने आई हैं. इसके बावजूद उनके अगले मैच में खेलने की संभावना कम मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- IPL Record: 6,6,6,6,6,6… प्रियांश आर्या ने 6 छक्के लगाकर बनाया स्पेशल रिकॉर्ड, पॉवरप्ले में तीसरी फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी के क्लब में शामिल

मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी

मुंबई इंडियंस का IPL 2026 सीजन बेहद निराशाजनक रहा है. टीम ने अब तक 11 मुकाबलों में सिर्फ 3 जीत दर्ज की हैं. इसी खराब प्रदर्शन के चलते मुंबई पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Watch: ‘आज जाओ, हमें सपोर्ट की बहुत जरुरत…’, 4 लगातार हार के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने की अपील

IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची, अंकतालिका में अन्य टीमें किस स्थान पर?

आईपीएल 2026 के बीच CSK ने लिया बड़ा फैसला, टीम में शामिल हुआ ये विस्फोटक ऑलराउंडर; जानिए कौन है यह खिलाड़ी

IPL 2026 Playoff Chances: 14 मैच बाकी, GT का 99.6% और SRH का प्लेऑफ में जाने का चांस हुआ कम; देखें सभी हर टीम की संभावना

‘ये बर्दाश्त से बाहर है’; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात

पैट कमिंस को क्यों मिली ऐसी सजा? GT के खिलाफ मैच में हुई गलती के लिए BCCI ने ठोका जुर्माना

Leave a Comment