लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिका-ईरान जंग कब थमेगी?:रिपोर्ट में दावा- समझौते पर फिलहाल हस्ताक्षर नहीं, यूरेनियम संवर्धन पर बातचीत जारी – West Asia Crisis: Us-iran Deal Unlikely To Be Signed On Sunday As Talks Continue: Reports

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही परमाणु समझौता वार्ता को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को दोनों देशों के बीच किसी औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना फिलहाल कम है, क्योंकि कई अहम मुद्दों पर बातचीत अभी भी जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले संकेत दिए थे कि रविवार तक समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है। हालांकि, अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ड्राफ्ट डील के कई महत्वपूर्ण हिस्सों पर अब भी सहमति बननी बाकी है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान टकराव: ट्रंप बोले- होर्मुज खोलो और जंग खत्म करो; तेहरान की दो टूक- नहीं छोड़ेंगे परमाणु कार्यक्रम

होर्मुज खोलने और यूरेनियम भंडार खत्म करने पर ईरान सहमत?

सीएनएन की रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान सिद्धांत रूप में होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने और अपने उच्च स्तर पर समृद्ध यूरेनियम के भंडार को खत्म करने पर सहमत हुआ है। लेकिन इस यूरेनियम को किस तरीके से नष्ट किया जाएगा और भविष्य में यूरेनियम संवर्धन पर रोक कितने समय तक रहेगी, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। 

इस बीच ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि अमेरिका किसी भी हालत में जल्दबाजी में समझौता नहीं करेगा। उन्होंने साफ कहा कि ईरान के बंदरगाहों पर लगाया गया अमेरिकी ‘ब्लॉकेड’ तब तक जारी रहेगा, जब तक दोनों देशों के बीच औपचारिक और प्रमाणित समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हो जाते। 

ओबामा प्रशासन के समय हुए समझौते की आलोचना

ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौर में हुए ईरान परमाणु समझौते की आलोचना करते हुए उसे ‘अमेरिका के इतिहास की सबसे खराब डील’ बताया। उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन का समझौता ईरान को परमाणु हथियार क्षमता की ओर ले जाने वाला रास्ता था, जबकि उनकी सरकार की मौजूदा बातचीत उसका बिल्कुल उल्टा है।

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने नए पोस्ट से चौंकाया: फोटो में US के हवाई हमले, जहाज पर ईरानी झंडा; स्पैनिश शब्द- Adios के मायने क्या?

अमेरिकी प्रतिनिधियों को ट्रंप का स्पष्ट निर्देश

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत संतुलित और रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है, लेकिन अमेरिकी प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्दबाजी न करें क्योंकि समय अमेरिका के पक्ष में है। उन्होंने यह भी दोहराया कि ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार विकसित करने या हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रंप के मुताबिक, दोनों देशों के संबंध अब ज्यादा पेशेवर और उत्पादक होते जा रहे हैं। हालांकि बातचीत में प्रगति के संकेत मिले हैं, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि अभी यह साफ नहीं है कि मौजूदा ड्राफ्ट आगे चलकर अंतिम और कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौते में बदल पाएगा या नहीं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

केपीएससी भर्ती विवाद:’सबूत मिले तो राजनीति छोड़ दूंगा’; कुमारस्वामी के आरोपों पर क्या बोले प्रियांक खरगे? – Karnataka Minister Priyank Kharge Offers To Quit Politics If Role In Kpsc ‘irregularities’ Proved

ऑनर किलिंग:बॉयकट हेयर और बाहर नौकरी करने से नाराज पिता ने बेटी का गला दबाकर मार डाला, चाचा भी बना आरोपी – Mp Dabra Honor Killing Father Uncle Chacha Accused Of Killing 21 Year Old Daughter Over Boycut Hair Job

अन्नू कपूर का विवादित बयान:रणबीर और रणवीर पर क्या बोल गए अन्नू कपूर? यूजर्स बोले- आप कौन हो पहले ये बताओ? – Annu Kapoor Says He Doesnt Know Ranbir Kapoor Ranveer Singh Or Sidharth Malhotra Video Goes Viral

राजस्थान:अलवर में पतंग लूटते समय बोरवेल में गिरा 9 साल का मासूम, 45 फीट नीचे फंसा; एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा – Rajasthan: 9-year-old Child Falls Into A Borewell While Chasing A Kite In Alwar; Trapped 45 Feet Deep.

‘भारत महाशक्ति नहीं, फिर भी करता रहा मदद’:भागवत ने बताया ‘विश्व गुरु’ बनने का राज; एकता को बताया असली ताकत – India Is Not Superpower Yet It Kept Extending Help Bhagwat Reveals Secret To Becoming Vishwa Guru

मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बनाई अलग पहचान:छह विश्व कप खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी, कप्तान के तौर पर चमके – Argentine Star Lionel Messi Retired From International Football Know All Records And Stats

Leave a Comment