22 साल की एक्ट्रेस संचिता उगले की अचानक मौत के कुछ दिनों बाद उनकी दोस्त गीतांजलि ने चौंकाने वाली बातें सामने रखी हैं। उन्होंने बताया कि संचिता कई महीनों से बार-बार अपनी जिंदगी खत्म करने की बात कर रही थी।
डिप्रेशन से गुजर रही थीं संचिता
गीतांजलि ने टेली इंडिया टॉक से बातचीत में कहा, ‘अगर कोई इंसान बार-बार कहे कि वो मरना चाहता है, तो ये अचानक नहीं होता। पिछले 6 महीनों से वो यही कह रही थी कि वो जीना नहीं चाहती।’
गीतांजलि के मुताबिक, संचिता इस साल की शुरुआत से ही डिप्रेशन से गुजर रही थीं। उन्होंने कहा, ‘वो डिप्रेस्ड थी, ये सब शायद जनवरी से शुरू हुआ था। कभी-कभी वो लगातार 5 दिन तक बिना सोए रहती थी।’

