लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Nagaland Rain Havoc:नगालैंड में भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन, आठ लोगों की मौत, 12 घायल – Nagaland At Least 8 People Have Died And 12 Others Injured Following Massive Landslide

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नगालैंड के मोन जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच रविवार सुबह हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में हुए इस हादसे में 10 से 15 मकान, जिनमें 13 घर पूरी तरह प्रभावित बताए जा रहे हैं, मलबे में दब गए। 

प्रशासन के अनुसार राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन लगातार बारिश, अस्थिर पहाड़ी ढलानों और तेज बहाव के कारण अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल अनुग्रह राशि और प्रभावित परिवारों को राहत सहायता देने की घोषणा की है।

अब तक चार शव निकाले गए

मोन के उपायुक्त वेन्येई कोन्याक ने कहा कि अब तक 4 शव बरामद किए गए हैं और चार अन्य लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं। उन्होंने बताया कि कई लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा, सबसे अधिक प्रभावित इलाके मोन टाउन और तिजित हैं। भारी बारिश रात करीब 1 बजे शुरू हुई और हमें सुबह करीब 6-7 बजे भूस्खलन की घटनाओं की जानकारी मिली। SDRF, पुलिस, असम राइफल्स, NDRF की टीमें और स्थानीय लोग खोज और बचाव अभियान में लगे हुए हैं। अब तक हमने मलबे से चार शव बरामद किए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। 12 अन्य लोग घायल हुए हैं। कई जगहों पर खोज और बचाव अभियान चल रहा है। 

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार असम राइफल्स, एनडीआरएफ, नागालैंड पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), जिला प्रशासन तथा स्थानीय स्वयंसेवक संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं। भारी वर्षा के कारण मोन शहर के अन्य हिस्सों में भी भूस्खलन और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। नदी किनारे तेज कटाव से कई अन्य मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

पीड़ितों को मुआवजा देगी सरकार

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल अनुग्रह राशि और प्रभावित परिवारों को राहत सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और सभी संबंधित एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रशासन ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर लोगों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नदी किनारों और असुरक्षित ढलानों से दूर रहने की अपील की है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rashifal 20 July 2026:इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, हर काम में मिलेगी सफलता – Aaj Ka Rashifal 20 July Horoscope 2026 Know Today Prediction For All 12 Zodiac Sign

Fifa Wc 2026:16 साल बाद चैंपियन बना स्पेन, पोस्ट मेलोन-शकीरा के शो ने फाइनल को बनाया सुपरहिट; देखें तस्वीरें – Post Malone-shakira Performance Makes Fifa World Cup Final A Superhit See Photos

Top News:स्पेन ने विश्व कप जीता; आज से संसद का मानसून सत्र, पुलिस अलर्ट; चढ़ावा चोरी पर Sc में स्टेटस रिपोर्ट – Top News 20 July 2026 Spain Wins Fifa World Cup Ind Vs Eng Odi Series Sansad March

Muzaffarnagar:बारिश में मकान गिरा, पिता और चार बच्चों की मौत, हादसे के वक्त खाना खा रहा था परिवार – House Collapses In Rain, Father And Four Children Killed, Family Was Eating At The Time Of The Accident

कर्नाटक में भयंकर सूखा:प्यासे कंठों को कब मिलेगा पानी, संकट से कैसे निपट रही डीके शिवकुमार की सरकार? – Karnataka Drinking Water Crisis Cm Dk Shivakumar Drought Report Directive

Lamine Yamal:स्पेन के चैंपियन बनते ही सच साबित हुआ ’19’ का संयोग, मेसी से जुड़ी कहानी भी हुई यादगार – Fifa World Cup 2026 Final: Why The Number ’19’ Is Special For Spanish Star Lamine Yamal—see The Coincidence

Leave a Comment