लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मिर्च काटने के बाद हाथों में आग लगने जैसी जलन? ये आसान उपाय मिनटों में देंगे राहत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Kitchen Hacks: किचन में खाना बनना अपने आप में एक चुनौती है. कभी गर्म तेल से हाथ जल जाते हैं तो कभी मिर्च काटते हुए हाथ बुरी तरह से जलने लगते हैं. जब तेल से हाथ जल जाए तो हमें पता होता है कि आखिर हमें करना क्या है, लेकिन जब मिर्च की वजह से हाथ जलने लगते हैं, तो हमें यह समझ में नहीं आता है कि इससे छुटकारा कैसे पाया जाए. कुछ लोग कहेंगे कि ठंडे पानी से हाथों की धोने से यह प्रॉब्लम ठीक हो जाएगी. अगर आप भी ऐसा मानते हैं तो बता दें, हाथों को धोने के बाद भी यह जलन कम नहीं होने वाली है. पानी से हाथों को धोने के बाद भी आपको चुभन, हथेलियों में गर्माहट और लंबे समय तक जलन की समस्या रह ही जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप हाथों के जलन की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकता है. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

दही या ठंडा दूध लगाएं

अगर आपके हाथों में मिर्ची की वजह से तेज जलन हो रही हैं, तो आपको ठंडे दूध या फिर दही का इस्तेमाल करना चाहिए. ये दोनों ही चीजें काफी ज्यादा असरदार साबित हो सकती हैं. दूध और दही में हम ऐसे एलिमेंट्स पाए जाते हैं जो मिर्च की वजह से होने वाली तेज जलन को कम करने में काफी हद तक मदद कर सकते है. हाथों में थोड़ी से दही ले लें और अपनी उंगलियों पर अच्छी तरह से लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद ठंडे पानी से हाथों को अच्छी तरह से धो लें.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में आम से बनाएं ये 5 मजेदार ड्रिंक्स, हर घूंट में मिलेगी ठंडक, फ्रेशनेस का होगा अहसास

नारियल तेल या घी का करें इस्तेमाल

अगर मिर्च काटने के बाद आपके हाथों में तेज जलन का एहसास हो रहा है तो हाथों में नारियल का तेल या फिर घी लगाना आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. नारियल का तेल आपके हाथों पर एक पतली सी लेयर बनाता है जिससे मिर्च के जलन का असर कम होने लग जाता है. इसके लिए अपने हाथों मेंइन थोड़ा सा नारियल का तेल या फिर घी ले लें और पूरे हाथों में मल लें. करीबन 5 मिनट बाद अपने हाथों को धो लें. इससे सिर्फ मिर्च की जलन कम नहीं होगी, आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करने में भी मदद मिलेगी.

बेसन और पानी का पेस्ट लगाएं

अगर मिर्च की वजह से आपके हाथ जल रहे हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए थोड़ा सा बेसन ले लें और उसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इसे अपने हाथों पर लगाकार 5 मिनट के लिए छोड़ दें. जब आपको लगे कि यह हल्का सा सूख गया है तो पानी से अच्छी तरह से धो लें.

जलन से बचने के आसान तरीके

अगर आप चाहते हैं कि आपके हाथ मिर्च काटने की वजह से जले नहीं, तो मिर्च काटने से पहले हाथों में थोड़ा सा तेल लगा लें या फिर ग्लव्स पहन लें. इसके अलावा मिर्च काट लेने के तुरंत बाद अपने हाथों को साबुन से धोएं और जबतक हाथों को साफ न कर लें अपनी आंखों, नाक या फिर चेहरे को छूने से बचें.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने में बदल जाएगा आपका शरीर, रोज 20 मिनट वॉक करें और देखें ये 5 कमाल के बदलाव

The post मिर्च काटने के बाद हाथों में आग लगने जैसी जलन? ये आसान उपाय मिनटों में देंगे राहत appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment