लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

McD और KFC में खाते हैं आप? 10 फूड आउटलेट्स पर लगा भारी जुर्माना

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Bengaluru News: अगर आप भी मॉल के फूड कोर्ट में जाकर McDonald’s, KFC, Burger King जैसे आउटलेट्स पर खाना पसंद करते हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है. ग्रेटर बेंगलुरु कोरमंगला स्थित नेक्सस मॉल के फूड कोर्ट में नगर निगम की टीम ने निरीक्षण किया, जहां कचरा प्रबंधन से जुड़े नियमों का उल्लंघन मिलने पर 10 फूड आउटलेट्स पर भारी जुर्माना लगाया गया है. 

दरअसल, यह कार्रवाई 28 अगस्त को किए गए निरीक्षण के बाद की गई. अधिकारियों के मुताबिक, कई जगहों पर गीले और सूखे खचरे को अलग-अलग रखने के नियमों का पालन नहीं किया गया था. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का भी इस्तेमाल किया जा रहा था. यही वजह है कि आउटलेट्स पर 5,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया.

10 फूड आउटलेट्स पर लगा भारी जुर्माना

  • चस्का बन पर सबसे ज्यादा 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया.
  • McDonald’s, Burger King और Fish & Chips पर 10,000-10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया.
  • Popeyes, Good Flippin’ Burgers, Wow! China, Naga’s, KFC और Shiv Sagar पर 5,000-5,000 रुपये का जुर्माना लगा.

कमाई के मामले में दिल्ली देश में नंबर 1, केंद्र से नहीं मांगनी पड़ती मदद

किस नियम का किया गया उल्लंघन?

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कुछ आउटलेट्स पर गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के बजाय एक साथ मिलाया जा रहा था. इसके अलावा प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल भी अधिकारियों की नजर में आया. 

नियम तोड़े तो आगे होगी सख्त कार्रवाई

नगर निगम अधिकारियों ने साफ किया है कि शहर के अलग-अलग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे. ऐसे में बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ-साथ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. साथ ही उन्होंने कारोबारियों और फूड आउटलेट संचालकों से कचरे को सही तरीके से अलग-अलग रखने और प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचनी की अपील की है.

US-वेनेजुएला में Oil समझौता, ट्रंप की मेगा डील से क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment