फिल्मों में अब स्विट्जरलैंड के कई सीन्स देखने के लिए मिल जाते हैं. आज आलम ये है कि हर दूसरी फिल्म की शूटिंग स्विट्जरलैंड की वादियों में की जाती है. क्योंकि वहां के विजुअल्स काफी अट्रैक्टिव और कमाल के लगते हैं. फिल्मों में वो सीन्स भी कहानी में जान ही डाल देते हैं लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि पहली बार बॉलीवुड की किस फिल्म को स्विट्जरलैंड में शूट किया गया था? उस फिल्म की कमाई ने मेकर्स को मालामाल कर दिया था, चलिए बताते हैं इसके बारे में.
दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, उसे साल 1964 में रिलीज किया गया था. इसमें राजकपूर वैजयंतीमाला और राजेंद्र कुमार जैसे कलाकार अहम रोल में थे. इस फिल्म को जब सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था तो इसका खूब जलवा देखने के लिए मिला था. इसमें राजकपूर और वैजयंतीमाला की केमिस्ट्री ने लोगों को खूब पसंद भी आई थी. ये कोई और फिल्म नहीं बल्कि ‘संगम’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी.
यह भी पढ़ें: 9.1 IMDb रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, 7 एपिसोड में दिखा बदले का खेल, जानें किस ओटीटी पर प्लेटफॉर्म पर है उपलब्ध
स्विट्जरलैंड में शूट होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म थी ‘संगम’
स्विट्जरलैंड इंडियन सिनेमा की पसंदीदा जगह है, जहां पर सैकड़ों फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है. लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि पहली बार अगर किसी ने स्विट्जरलैंड में फिल्म की शूटिंग की थी तो वो कोई और नहीं बल्कि राज कपूर ही थे. न्यूज 18 में छपी रिपोर्ट के अनुसार, राज कपूर द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म ‘संगम’ को स्विट्जरलैंड में शूट किया गया था. इसे साल 1964 में रिलीज किया गया था.

जबकि उन दिनों ज्यादातर फिल्में स्टूडियोज में ही शूट हुआ करती थीं. फिर राज कपूर ने ये फैसला किया कि वो ‘संगम’ की शूटिंग यूरोप और स्विट्जरलैंड जैसी जगहों पर करेंगे. ताकि 1960s के दर्शक कुछ अलग और अच्छा अनुभव कर सकें. इसे प्रेस्टाइन लेक, स्नो और यूरोप की गलियों में शूट किया गया था. ये किसी सपने के जैसा था.
यह भी पढ़ें: शनिवार को ‘करुप्पू’ ने दिया ‘दृश्यम 3’ को टक्कर, जानें ‘चांद मेरा दिल’ और बाकी फिल्मों का हाल
1964 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी ‘संगम’
गौरतलब है कि राज कपूर और वैजयंतीमाला स्टारर फिल्म ‘संगम’ साल 1964 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही थी. आईएमडीबी के अनुसार, राज कपूर और वैजयंतीमाला की फिल्म ‘संगम’ साल 1964 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 8 करोड़ का बिजनेस किया था. IMDb के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 4 करोड़ था.
यह भी पढ़ें: डायमंड रिंग, झुमके और क्लासिक हील्स, ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट पर 3.5 लाख की ड्रेस में लूटी लाइमलाइट
मेकर्स ने कमाया था 700% प्रॉफिट
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘संगम’ का बजट करीब एक करोड़ रुपये था और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8 करोड़. इस लिहाज से फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया था और इससे मेकर्स को 700 प्रतिशत प्रॉफिट हुआ था. 1964 में ‘आई मिलन की बेला’, ‘दोस्ती’, ‘जिद्दी’ और शम्मी कपूर की ‘राजकुमार’ को भी रिलीज किया गया था, जिनकी कमाई राज कपूर की ‘संगम’ से कम रही थी.


