लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pakistan Petrol-Disel Rate: पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, 6 रुपये लीटर कम हुए दाम, शहबाज सरकार ने कर दिया ऐलान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान-अमेरिका तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच पाकिस्तान सरकार ने अपने लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम घटा दिए हैं. शुक्रवार को पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 6 रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल यानी HSD की कीमत में 6.80 रुपये प्रति लीटर की कटौती की. नई कीमतों के अनुसार पाकिस्तान में अब पेट्रोल 403.78 रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल 402.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है. ये नई दरें 23 मई से लागू कर दी गई हैं.

यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब पाकिस्तान में ईंधन की कीमतें कम की गई हैं. इससे पहले पिछले हफ्ते भी पेट्रोल और डीजल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. पेट्रोल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा निजी गाड़ियों, बाइक, रिक्शा और छोटे वाहनों में होता है, इसलिए इसकी कीमत कम होने से आम लोगों, खासकर मिडिल क्लास को राहत मिलती है. वहीं हाई स्पीड डीजल का उपयोग ट्रक, बस और बड़े जनरेटरों में होता है. ऐसे में डीजल सस्ता होने से ट्रांसपोर्ट खर्च पर भी असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: न्यूक्लियर डील पर फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान, यूएन में तीसरे राउंड की बातचीत भी फेल, तेहरान ने दे डाली ये वॉर्निंग

पहले रिकॉर्ड बढ़ोतरी भी हुई थी

हालांकि फिलहाल पाकिस्तान में कीमतें कम हो रही हैं, लेकिन इससे पहले वहां पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी भी देखी गई थी.ईरान पर अमेरिका-इजरायल संघर्ष शुरू होने के बाद 6 मार्च को पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद 2 अप्रैल को पेट्रोल के दाम में 43 प्रतिशत और डीजल के दाम में 55 प्रतिशत तक बढ़ाने का ऐलान किया गया था.

हर शुक्रवार हो रही समीक्षा

फरवरी में तनाव शुरू होने के बाद से पाकिस्तान सरकार हर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा कर रही है. इसी वजह से वहां ईंधन के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. दूसरी तरफ भारत में भी कच्चे तेल की कीमतों का असर दिखाई दे रहा है. हालांकि यहां बढ़ोतरी पाकिस्तान जितनी बड़ी नहीं हुई है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में तीन बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं.शनिवार को भी पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया. इसके अलावा सीएनजी की कीमत में भी 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.  लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों पर महंगाई का दबाव बढ़ता जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Hormuz Crisis: होर्मुज को लेकर अलर्ट मोड पर US, मार्को रुबियो ने NATO के साथ मिलकर तैयार किया प्लान B, जानें

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

न्यूक्लियर डील पर फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान, यूएन में तीसरे राउंड की बातचीत भी फेल, तेहरान ने दे डाली ये वॉर्निंग

चीन से लौटते ही ट्रंप का बड़ा फैसला, ताइवान को F-35 और THAAD डिफेंस सिस्टम देगा अमेरिका, बीजिंग ने किया विरोध

पाकिस्तान ने चीन को दिया झटका, 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स के लिए इस देश संग कर ली डील, मुंह ताकता रह गया ड्रैगन!

‘सभ्यता सीख लो…’, भारत यात्रा पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो तो ईरान ने किस बात पर कसा तंज?

‘PM मोदी-ट्रंप के बीच गहरी दोस्ती’, दिल्ली में बोले मार्को रुबियो, भारत को दिया खास तोहफा!

‘अगर फिर बेवकूफी की तो…’, ईरान ने युद्ध को लेकर US को दी बड़ी धमकी, जानें PAK आर्मी चीफ से क्या कहा?

Leave a Comment