लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

महाराष्ट्र लोन वुल्फ अटैक:आरोपी जुबैर ने घर में घुसने के लिए दरवाजे पर चिपका रखी थी चार शर्तें, खुले कई राज – Mira Road Attack Accused Zaib Ansari Lone Wolf Isis Link Ats Nia Investigation Mumbai Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मीरा रोड में दो सुरक्षा गार्डों पर जानलेवा हमला करने का आरोपी जैब जुबैर अंसारी किराए के घर में अकेले ही रहता था। उसने अपने घर में प्रवेश करने के लिए चार शर्तें रखी थीं और अपने हाथ से लिखकर दरवाजे पर एक स्टीकर भी लगाया था। इसमें लिखा था कि कुल हू अल्लाहू अहद (सूरह इखलास) तीन बार पढ़ें। दुरूद शरीफ एक बार पढ़ें। फिर बिस्मिल्लाह कहें, सलाम करें और उसके बाद अंदर प्रवेश करें।

यही नहीं, उसने यह भी नोट लिखा था कि उसे कितने बजे कलमा पढ़ना है और कब आयत पढ़नी है। अंसारी गणित और केमिस्ट्री का शिक्षक रहा है और वह ऑनलाइन क्लास भी लेता था। उसके पड़ोसी गौहर अली खान का कहना है कि वह किसी से बातचीत नहीं करता था। वह क्या करता था इसका भी उन्हें अंदाजा नहीं है। वह बंद दरवाजे के पीछे घर में ही रहता था।

एटीएस की प्राथमिक जांच में उसके ‘लोन वुल्फ’ यानी अकेले हमला करने की बात सामने आई है, लेकिन उसने घर में मिले संदिग्ध दस्तावेज उसके किसी जिहादी संगठन से ताल्लुक होने का इशारा करते हैं। उसके घर से इस्लामिक स्टेट वाला नोट, संदिग्ध दस्तावेज, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। साथ ही, जैब अंसारी के इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के लिंक भी तलाशे जा रहे है। इस मामले की जांच में आतंकवादी निरोधी दस्ते (एटीएस) के अलावा अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी शामिल हो गई है।

2020 से मुंबई में रह रहा था

एक अधिकारी ने बताया कि अंसारी 2000 से 2020 तक अपने माता-पिता के साथ अमेरिका में रहता था। वर्क परमिट समाप्त होने के बाद वह 2020 में भारत लौट आया और कुछ समय तक मुंबई के कुर्ला और नवी मुंबई के वाशी में रहा। 2022 से अंसारी मीरा रोड के स्मिता रीजेंसी बिल्डिंग में अकेला रह रहा था। उसकी पत्नी अफगान है और वह उसे छोड़कर अमेरिका चली गई हैं।

अन्य वीडियो-


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी में ‘लंपी’ की दस्तक:खतरनाक वायरस की चपेट में आए गोवंश, बचाने के पशुपालक जरूर करें ये काम – Lumpy Skin Disease Raises Concern, Experts Advise Vaccination And Isolation

काम की बात:किन 4 सरकारी योजनाओं से जुड़कर कर सकते हैं निवेश? यहां जानें – Four Government Schemes Where You Can Invest Your Money

ईटिंग जेटलैग:शनिवार-रविवार की ये एक आदत बढ़ा सकती है हृदय रोगों का जोखिम, पुरुष सबसे ज्यादा खतरे में – Study Alerts Eating At A Different Time On Weekends From Weekdays Could Increase The Risk Of Heart Disease

यूपीआई के मुद्दे पर केंद्र पर भड़की शिवसेना यूबीटी:’सामना’ में लिखा- ये केवल शब्दों का खेल, जनता ही भुगतेगी – Mdr A Semantic Cover-up Consumers Will Bear The Burden Says Saamana Editorial Shiv Sena Ubt

यूपी होमगार्ड भर्ती:रेस में शिवम से तेज दौड़ी मौत, 11 राउंड कर लिए थे पूरे, 12वें में गश खाकर गिरे इंजीनियर – Up Police Home Guard Recruitment Computer Science Engineer Died While Running Just Shy Of Finish Line

सलीम मर्चेंट:गुवाहाटी के कामाख्या दरबार में पहुंचे सिंगर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर, यूजर्स कर रहे ट्रोल – Salim Merchant Posted Photo Of Kamakhya Devi Guwahati Users Trolled Singer

Leave a Comment