म्यूजिक कंपोजर और सिंगर सलीम मर्चेंट हाल में गुवाहाटी में मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचे थे। इस हिंदू धर्मस्थल की यात्रा की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कीं। मगर कुछ फैंस को सलीम को इस फोटो के लिए ट्रोल कर दिया।

सलीम की पोस्ट में क्या खास था?
सलीम मर्चेंट हाल ही में असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने उस स्थल की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस फोटो में वह मां कामाख्या के मंदिर के सामने खड़े हैं। फोटो में उनका एक दोस्त भी उनके साथ खड़ा हुआ है। सलीम ने वाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहना हुआ है। दोनों के माथे पर तिलक है इसके साथ उन्होंने माता के मंदिर से मिलने वाली प्रसाद रूपी चुनरी को गले में लपेटा हुआ है। दोनों के हाथ जुड़े हुए हैं।
इस सब के साथ सलीम ने इंस्टाग्राम में तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘शक्ति के चरणों में,ओम ऐं ह्रीं क्लीं कामाख्ये नमः।’ इसके द्वारा उन्होंने माता के प्रति अपनी भक्ति को व्यक्त किया।

