लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी होमगार्ड भर्ती:रेस में शिवम से तेज दौड़ी मौत, 11 राउंड कर लिए थे पूरे, 12वें में गश खाकर गिरे इंजीनियर – Up Police Home Guard Recruitment Computer Science Engineer Died While Running Just Shy Of Finish Line

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती दौड़ में जान गंवाने वाले शिवम बचपन से ही होनहार थे। हर क्लास में बेहतर प्रदर्शन रहा। वर्ष 2016 में हाईस्कूल में उनके 90 फीसदी अंक थे। 2018 में बारहवीं में भी 90 फीसदी अंक हासिल किए। 2021 में कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। वह बीएड भी थे। शिवम लगातार सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे।

दरोगा की भर्ती में भी वह शामिल हुए लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अब होमगार्ड के लिए प्रयास कर रहे थे। खूब दौड़े भी। दौड़ के 11 राउंड पूरे कर लिए थे। 12वां राउंड भी पूरा होने वाला था लेकिन वह गश खाकर गिर पड़े। 

घर वालों ने बताया कि दौड़ का अभ्यास शिवम काफी दिनों से कर रहे थे। सुबह उठकर निकल जाते थे। बरेली बार में वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद यादव के दूसरे नंबर के बेटे शिवम यादव पढ़ाई में मेधावी थे। शिवम का सपना सरकारी नौकरी पाने का था। उन्होंने रेलवे लोको पायलट की परीक्षा उत्तीर्ण भी कर ली थी। अभी फाइनल एग्जाम बाकी था। दरोगा और सिपाही भर्ती में भी उन्होंने प्रयास किया लेकिन चयन नहीं हो सका।




UP Police Home Guard Recruitment Computer Science Engineer died while running just shy of finish line

दाैड़ के दाैरान गश खाकर गिरे शिवम को पहुंचाया गया अस्पताल
– फोटो : संवाद


इसके बाद होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख आई तो उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी। परिवार के मुताबिक, शिवम नियमित रूप से सुबह करीब पांच बजे दौड़ लगाने जाते थे। वह इतने मेहनती थे कि घर पर बच्चों को कोचिंग देने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे थे। नौकरी के लिए पढ़ाई और शारीरिक तैयारी दोनों को साथ लेकर चल रहे शिवम को उम्मीद थी कि इस बार उनकी मेहनत रंग लाएगी।


UP Police Home Guard Recruitment Computer Science Engineer died while running just shy of finish line

शिवम की माैत के बाद गमगीन पिता
– फोटो : संवाद


नौवीं वाहिनी के मैदान में शुक्रवार को शिवम ने पूरी ताकत से दौड़ लगाई। उन्हें 28 मिनट में 4800 मीटर की दौड़ पूरी करनी थी। 11 राउंड पूरे कर चुके थे। अंतिम एवं 12वें राउंड में सिर्फ 50 मीटर की दूरी बाकी थी और उनके पास करीब 50 सेकंड का समय था। यानी मंजिल सामने थी और सफलता हाथ बढ़ाकर जैसे उनका इंतजार कर रही थी।


UP Police Home Guard Recruitment Computer Science Engineer died while running just shy of finish line

मेडिकल टीम ने शिवम को पहुंचाया अस्पताल
– फोटो : संवाद


इसी दौरान शुक्रवार की सुबह 8:16 बजे अचानक उनके कदम लड़खड़ाए और वह मैदान पर गिर पड़े। मुंह से झाग निकलने पर भर्ती प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन शिवम को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।


UP Police Home Guard Recruitment Computer Science Engineer died while running just shy of finish line

शिवम की माैत के बाद गमगीन परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


मोर्चरी पर फूट-फूटकर रोए पिता, बिगड़ी हालत  

शिवम के पिता विनोद यादव वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वह अपने बेटे के साथ खुद आए थे। वह मैदान के बाहर खड़े होकर बेटे पर नजर लगाए हुए थे। अचानक बेटा मैदान में गिरा तो वह भी परेशान हो गए। एंबुलेंस से कर्मचारी शिवम को जिला अस्पताल ले गए।  इसकी जानकारी मिलने पर पिता भी वहां पहुंच गए। मोर्चरी में जब पिता ने बेटे का शव देखा तो उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सागर में रफ्तार का कहर:बस से टकराकर बुरी तरह पिचकी कार, तीन लोगों की मौत; चालक मौके से फरार – Tragic Road Accident In Sagar: Fast Bus And Car Collide On Garhakota Road, Three Dead

यूपी में ‘लंपी’ की दस्तक:खतरनाक वायरस की चपेट में आए गोवंश, बचाने के पशुपालक जरूर करें ये काम – Lumpy Skin Disease Raises Concern, Experts Advise Vaccination And Isolation

काम की बात:किन 4 सरकारी योजनाओं से जुड़कर कर सकते हैं निवेश? यहां जानें – Four Government Schemes Where You Can Invest Your Money

ईटिंग जेटलैग:शनिवार-रविवार की ये एक आदत बढ़ा सकती है हृदय रोगों का जोखिम, पुरुष सबसे ज्यादा खतरे में – Study Alerts Eating At A Different Time On Weekends From Weekdays Could Increase The Risk Of Heart Disease

यूपीआई के मुद्दे पर केंद्र पर भड़की शिवसेना यूबीटी:’सामना’ में लिखा- ये केवल शब्दों का खेल, जनता ही भुगतेगी – Mdr A Semantic Cover-up Consumers Will Bear The Burden Says Saamana Editorial Shiv Sena Ubt

सलीम मर्चेंट:गुवाहाटी के कामाख्या दरबार में पहुंचे सिंगर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर, यूजर्स कर रहे ट्रोल – Salim Merchant Posted Photo Of Kamakhya Devi Guwahati Users Trolled Singer

Leave a Comment