01:59 AM, 10-May-2026
ओडिशा: सुदर्शन पटनायक ने रेत पर उकेरी विजय की छवि; दी बधाई
विश्वप्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी के समुद्र तट पर अपनी अद्भुत रेत कला के माध्यम से थलापति विजय को उनकी ऐतिहासिक चुनावी सफलता और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले विशेष बधाई दी है। पटनायक ने रेत पर विजय की एक भव्य और सजीव आकृति उकेरी है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दक्षिण की राजनीति में उनके उदय को पटनायक ने अपनी कला के जरिए एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत के रूप में प्रदर्शित किया है। इस कलाकृति को देखने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
Puri, Odisha: Sand artist Sudarsan Pattnaik congratulated TVK chief and actor Thalapathy Vijay, now a major political figure after his party TVK’s strong 2026 Tamil Nadu election performance
(09/05) pic.twitter.com/3DsJ6BMcUh
— IANS (@ians_india) May 9, 2026
01:52 AM, 10-May-2026
थलपति विजय के राज्याभिषेक की तैयारी; 13 मई तक साबित करेंगे बहुमत
विजय चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का न्योता देते हुए 13 मई तक सदन में अपना बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों और फिल्मी सितारों के शामिल होने की उम्मीद है।
विजय ने चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और पारदर्शी शासन का संकल्प लिया था, जिसे अमलीजामा पहनाने की चुनौती अब उनके कंधों पर है। शपथ लेने के तुरंत बाद, नए मुख्यमंत्री की ओर से कुछ प्रमुख जनहितकारी योजनाओं और वादों से जुड़ी फाइलों पर हस्ताक्षर करने की संभावना है। समारोह स्थल पर भारी भीड़ को देखते हुए ड्रोन के जरिए पल-पल की निगरानी रखी जा रही है।
01:24 AM, 10-May-2026
पिछले घंटों की घटनाक्रम
- टीवीके ने अकेले चुनाव लड़ा और 108 सीटें हासिल कीं।
- शुरुआती दिनों में समर्थन जुटाने में चुनौती रही। कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन मिला, लेकिन वीसीके की ओर से शुरुआत में अनिश्चितता थी।
- 9 मई को वीसीके थोल. थिरुमावलवन और आईयूएमएल ने समर्थन दिया, जिससे आंकड़ा 120+ पहुंच गया।
- विजय टीवीके विधायक दल के नेता चुने गए। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और दावा पेश किया।
- पहले शपथ ग्रहण में देरी हुई क्योंकि गवर्नर ने लिखित समर्थन पत्रों की मांग की थी। अब बाधा दूर हो गई है।
01:24 AM, 10-May-2026
शपथ ग्रहण समारोह में दिग्गजों का जमावड़ा
इस समारोह में देश भर के बड़े राजनेताओं के जुटने की उम्मीद है। राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई प्रमुख चेहरे इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रशंसकों के भारी उत्साह को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के बाहर और चेन्नई की सड़कों पर 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। हर तरफ टीवीके के झंडे और विजय के पोस्टर नजर आ रहे हैं।
01:12 AM, 10-May-2026
Tamil Nadu CM Oath LIVE: तमिलनाडु में ‘विजय’ युग का आगाज, आज शपथ लेंगे TVK प्रमुख; 13 मई को बहुमत परीक्षण
शानदार बहुमत के बाद विजय को सहयोगियों का साथ
विजय की पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। बहुमत के जादुई आंकड़े 118 को पार करने के लिए उन्हें कांग्रेस, वीसीके और वामदलों का समर्थन प्राप्त है। अब कुल 120 विधायकों के समर्थन के साथ विजय सरकार बनाने जा रहे हैं। यह जीत इसलिए भी बड़ी है क्योंकि इसने दशकों पुराने द्रविड़ दलों के वर्चस्व को चुनौती दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की और 120 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। वीसीके 2 सीटें और आईयूएमएल ने बिना शर्त समर्थन दिया है। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम आदि का पहले से समर्थन मिल चुका है। राज्यपाल ने दावे को स्वीकार करते हुए शपथ ग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। शपथ कल दोपहर 3 बजे नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित है, जहां विजय के साथ 9 अन्य मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:-
विजय पदार्पण के साथ ही सत्ता के करीब: 8 ग्राम सोना मुफ्त जैसे वादों से द्रविड़ किला फतह, मिलेगा कांटों भरा ताज
सीएम बनने वाली पहली अभिनेत्री नहीं थीं जयललिता; ये दिग्गज भी राजनीति में उतरे, अब विजय बनेंगे नए मुख्यमंत्री
नए नायक का उदय: तमिलनाडु में विजय ने भेदी द्रविड़ राजनीतिक दलों की दीवार
जोसेफ विजय कैसे बने फैंस के ‘थलापति’, क्या है इस नाम के पीछे की कहानी? शाहरुख के इस निर्देशक से है खास कनेक्शन

