लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘सनातन को खत्म कर देना चाहिए’:उदयनिधि के फिर विवादित बोल, कहा- समाज को बांटने वाली सोच को न मिले जगह – Sanatan Should Be Eradicated: Udhayanidhi Stalin Once Again Attacks

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और डीएमके विधायक उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सनातन, जिसने लोगों को बांटने का काम किया, उसे खत्म कर देना चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ने की संभावना है।

उदयनिधि स्टालिन ने अपने संबोधन में राजनीतिक शिष्टाचार और सहयोग की भी बात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को उनके नेता समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी थीं और यही सौहार्द विधानसभा के भीतर भी दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष अलग-अलग पंक्तियों में जरूर बैठते हैं, लेकिन तमिलनाडु के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

वंदे मातरम को लेकर क्या बोले?

विधानसभा में उन्होंने तमिलनाडु राज्य गीत को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि राज्य गीत वंदे मातरम् के बाद बजाया गया। उदयनिधि ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां वंदे मातरम् नहीं बजाया गया था और सभी जानते हैं कि वहां के राज्यपाल कौन हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि भविष्य में तमिलनाडु के राज्य गीत को कभी दूसरे स्थान पर न रखा जाए।

उदयनिधि स्टालिन ने यह भी कहा कि उन्होंने और मुख्यमंत्री ने एक ही कॉलेज में पढ़ाई की है। ऐसे में वे अपने अनुभव और ज्ञान को साझा करना चाहते हैं तथा उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री विपक्ष के सुझावों को भी स्वीकार करेंगे।

भाजपा ने की आलोचना

उदयनिधी  टिप्पणियों की भाजपा ने तुरंत आलोचना की, प्रवक्ता सीआर केशवन ने इसे एक जहरीली बयानबाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि  उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के राहुल गांधी हैं, जो विभाजनकारी नफरत की राजनीति फैला रहे हैं। राहुल गांधी ने पवित्र सेंगोल का मजाक उड़ाया और राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अपमान करते हुए उसका बहिष्कार किया। राहुल गांधी की तरह, जिन्हें पिछले तीन लोकसभा चुनावों में नकार दिया गया है, उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु की जनता द्वारा दंडित और निष्कासित किए जाने के बावजूद अपनी जहरीली बयानबाजी जारी रखे हुए हैं। विभाजनकारी डीएमके से और क्या उम्मीद की जा सकती है, जिसने कार्तिकेय दीपम जलाने का विरोध किया और जिसके मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं नहीं दीं। डीएमके के एक सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपमानजनक टिप्पणी की थी कि हिंदू धर्म केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। इन बार-बार अपराध करने वालों को यह याद रखना चाहिए कि तमिलनाडु के राज्य चिह्न में एक मंदिर का गोपुरम है और तमिलनाडु के लोग अपनी आस्था और भावनाओं के ऐसे घोर अपमान को न तो भूलेंगे और न ही माफ करेंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Explainer:राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में क्यों कहां-कहां हुई प्रसूताओं की मौत, क्या कर रही है सरकार? – Why Have Maternal Deaths Been Reported Across Rajasthan’s Government Hospitals? What Is The Govt Doing?

Rajasthan:सिस्टम की लापरवाही ले रही प्रसूताओं की जान? जानें 8 इंस्ट्रूमेंट सेट पर रोजाना 40 सिजेरियन का सच? – Rajasthan News: System Failure Behind Maternal Deaths? Only 8 Instrument Sets Used For 40 Daily C-sections

Bihar :जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप बोले- साजिश हुई, कोर्ट जाएंगे – Bankipur By Election Veena Manavi Nomination Rejected Tej Pratap Yadav Court Bihar Bypoll

The Bonus Market Update:पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से फिसला बाजार; सेंसेक्स 561 अंक गिरा, निफ्ट 24052 पर – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

Sonam Wangchuk Hunger Strike:भूख हड़ताल से शरीर को क्या-क्या खतरे? डॉक्टर से जानें मेडिकल रिस्क – Sonam Wangchuk Hunger Strike Serious Health Risks Medical Risks Of Prolonged Fasting

Raja Raghuvanshi Case:राजा के भाई ने कहा- जब से सोनम जेल से बाहर आई, तब से लड़कियां पति का मर्डर कर रहीं – Sonam-raghuvanshi-bail-cancellation-supreme-court-hearing

Leave a Comment