Gold Ring Designs: सोने की अंगूठी पहनना लगभग हर महिला को पसंद होता है. लेकिन रोज पहनने के लिए बहुत भारी या बड़ी रिंग हर किसी को पसंद नहीं आती. ऐसे में अगर आप कम वजन में खूबसूरत गोल्ड रिंग बनवाने का सोच रही हैं, तो 2 ग्राम सोना एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
इसमें हल्के और सिंपल डिजाइन की रिंग बनवाई जा सकती है, जो देखने में स्टाइलिश भी लगे और रोजमर्रा में पहनने में परेशानी भी न हो. आइए जानते हैं 2 ग्राम सोने में किन डिजाइन को ट्राई किया जा सकता है.
सिंपल गोल्ड बैंड रिंग
डेली वियर के लिए सिंपल गोल्ड बैंड रिंग सबसे आसान और क्लासी ऑप्शन है. इसमें ज्यादा डिजाइन या स्टोन वर्क नहीं होता, इसलिए इसे रोज पहनना काफी आसान रहता है. आप चाहें तो प्लेन गोल्ड बैंड चुन सकती हैं या फिर हल्की सी डिजाइन वाली रिंग ले सकती हैं.

छोटी सी डिजाइन वाली रिंग
अगर आपको बहुत ज्यादा सादा डिजाइन पसंद नहीं है, तो छोटी सी डिजाइन वाली गोल्ड रिंग ट्राई कर सकती हैं. इसमें फूल, पत्ती, हार्ट या कोई छोटा ज्योमेट्रिक पैटर्न बना हो सकता है. ऐसी रिंग देखने में सिंपल होती है, लेकिन हाथों की खूबसूरती को थोड़ा और बढ़ा देती है.


यह भी पढ़ें: नई अंगूठी खरीदने से पहले देखें ये 5 ट्रेंडिंग रिंग डिजाइन्स, हर लुक में लगेंगी स्टाइलिश
सिंगल स्टोन गोल्ड रिंग (Gold Ring Designs)
रोज पहनने के लिए सिंगल स्टोन वाली रिंग भी काफी अच्छी लगती है. इसमें बीच में एक छोटा सा स्टोन लगा होता है और बाकी डिजाइन सिंपल रखा जाता है. अगर आपको मिनिमल ज्वेलरी पसंद है, तो इस तरह की रिंग आपके लिए बढ़िया रहेगी. इसे इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ पहना जा सकता है.


ट्विस्ट या वेव डिजाइन रिंग
अगर आप कुछ मॉडर्न ट्राई करना चाहती हैं, तो ट्विस्ट या वेव पैटर्न वाली गोल्ड रिंग देख सकती हैं. इसमें सोने की पतली लाइनें आपस में घूमती हुई नजर आती हैं. डिजाइन ज्यादा भारी नहीं लगता और उंगली पर पहनने के बाद भी काफी एलिगेंट लुक देता है.

यह भी पढ़ें: हरी चूड़ियों के साथ ट्राई करें ये 5 कलर कॉम्बिनेशन, हर आउटफिट में आएगा निखार
The post 2 ग्राम सोने में बनवाएं ये खूबसूरत रिंग, डेली वियर में दिखेगा स्टाइलिश लुक appeared first on Prabhat Khabar.
