लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

18 साल बाद फिर गूंजी ‘थप्पड़कांड’ की आवाज, श्रीसंत के बयान से मचा बवाल; बोले- अब हरभजन से मेरा…

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

S Sreesanth and Harbhajan Singh Controversy: आईपीएल 2026 के बीच एक बार फिर हरभजन सिंह और श्रीसंत के ‘थप्पड़कांड’ की आवाज गूंज उठी है. 2008 में हुए विवाद ने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं. अब श्रीसंत के बयान से एक बार फिर यह वाकया सुर्खियों में आ गया है. दरअसल श्रीसंत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भज्जी ने थप्पड़कांड पर आधारित एक विज्ञापन से करीब 1 करोड़ रुपये कमाए हैं. 

इसके अलावा श्रीसंत ने कहा कि अब उन्होंने हरभजन को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक भी कर दिया है. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है. 

विज्ञापन से कमाए करीब 1 करोड़ रुपये 

इंडिया टुडे के हवाले से श्रीसंत ने कहा, “मैंने कभी किसी इंटरव्यू में भज्जी को लेकर बात नहीं की, जब तक कोई विवाद नहीं था. लेकिन उन्होंने उस बारे (थप्पड़कांड) में एक विज्ञापन से करीब 80 लाख से 1 करोड़ रुपये कमाए. फिर उन्होंने मुझे कॉल करके उस विज्ञापन को स्टोरी पर शेयर करने के लिए कहा.”

श्रीसंत ने आगे कहा, “मैंने उनसे कहा कि मैं माफ कर दूंगा, लेकिन कभी भूलूंगा नहीं. अगर आपके साथ कोई गलत है, तो आपको उन्हें माफ कर देना चाहिए लेकिन भूलना नहीं चाहिए. अगर आप भूल जाते हैं, वो फिर वैसा करेंगे. इस बारे में कोई शक नहीं है.”

इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक 

श्रीसंत ने कहा, “मेरा उस शख्स के साथ कोई रिश्ता नहीं है. मैं उन्हें भाई बुलाता था. लेकिन पिछले 1 या 2 महीनों में उन्होंने वो विज्ञापन किया और अब मैंने उन्हे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है.”

क्या था थप्पड़कांड?

2008 यानी आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच के बाद हरभजन सिंह ने बीच मैदान पर एस श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था. इस घटना के बाद श्रीसंत को मैदान पर रोते हुए देखा गया था. 

 

यह भी पढ़ें: आज दिल्ली की जीत पक्की! पंजाब के खिलाफ मैच से पहले DC से जुड़ा खूंखार गेंदबाज; थर-थर कांपेंगे बल्लेबाज

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment