लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही आसमां छू रहा सोने का दाम, जानें बिना बिल अब घर में कितना GOLD रख सकते हैं आप?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • सरकार ने सोने पर 15% इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई है।
  • CBDT ने 1994 में सोना रखने के नियम जारी किए।
  • पुरुष 100, शादीशुदा महिलाएं 500, कुंवारी बेटियां 250 ग्राम तक रख सकती हैं।
  • न्यूक्लियर परिवार में कुल 950 ग्राम सोना रखने की इजाजत है।

Gold News: इस समय सोने का भाव आसमां छू रहा है और अब तो सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी भी 15 फीसदी बढ़ गई है. ऐसे में सोने की खरीद-बिक्री को लेकर कई तरह के नियमों का भी सख्ती से पालन किया जा रहा है. अब जिनके घर में ज्यादा सोना है, वो ये सोच-सोचकर परेशान हैं कि कहीं घर पर छापा न पड़ जाए. जिनके यहां पुश्तैनी सोना है या पुराना गोल्ड है और बिल खो चुका है, उनका परेशान होना जायज है. सवाल तो ये भी है कि क्या बिना बिल वाले सोने को क्या सरकार जब्त कर लेगी? घर में कितना सोना रखा जा सकता है. तो आइये गोल्ड के जुड़े सभी तरह के सवालों का जवाब यहां से जानते हैं. 

क्या हैं सोना रखने के नियम?
बता दें कि आपके घर में कितना सोना रहेगा इसके लिए Central Board of Direct Taxes यानी CBDT ने सन 1994 में इसके लिए दिशानिर्देश जारी किए थे. इन नियम और निर्देशों में परिवार के अलग-अलग सदस्यों के लिए सोना रखने की अलग-अलग सीमा रखी गई. इस नियम के अनुसार, तय सीमा तक ही सोना रखने की इजाजत है और सीमा से ज्यादा सोना रखने पर जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे, नहीं तो आयकर विभाग कार्रवाई कर सकता है. 

आपको इस बात की जानकारी भी होनी चाहिए कि इनकम टैक्स को सोने के बढ़ते या घटते दाम से कोई मतलब नहीं होता है, वो सिर्फ ये देखते हैं कि आपके पास कितना सोना है यानी सोने का वजन. 

छोटे शहरों में ‘राजा जैसी जिंदगी’ जीने के लिए हर महीने कितने रुपए हैं जरूरी? बेंगलुरु के CEO ने बताया

घर पर सोना (वजन) रखने के नियम- 

1. कुंवारी बेटियां
CBDT की गाइडलाइन के अनुसार, कुवांरी बेटियां बिना किसी इनकम या बिल के दस्तावेज के भी 250 ग्राम तक सोना या सोने के गहने अपने पास रख सकती हैं.इससे ज्यादा सोना अगर उनके पास मिलता है तो उन्हें इसके लिए दस्तावेज और प्रमाण देने होंगे. 

2. शादीशुदा महिलाएं
शादीशुदा महिलाएं अपने पास कुंवारी बेटियों से डबल यानी 500 ग्राम तक सोना घर पर रख सकती हैं. 500 ग्राम तक सोना किसी भी शादीशुदा लेडीज के पास बिना बिल के भी हो तो कोई सवाल खड़ा नहीं होता है. इससे ज्यादा मात्रा में सोना या गोल्ड की जूलरी रखने पर आय प्रमाण पत्र और खरीद का प्रमाण देना होता है. 

3. पुरुष 
पुरुषों के लिए सोना रखने के नियम जरा सख्त हैं. पुरुष अपने पास 100 ग्राम से ज्यादा सोना नहीं रख सकते हैं. आप बेटे हों या पति, आपके पास 100 ग्राम से ज्यादा सोना हो तो आपको डॉक्यूमेंट्स (जैसे आय प्रमाण पत्र, रसीद) दिखाने होंगे. 

न्यूक्लियर फैमिली के लिए नियम- 
एक छोटी न्यूक्लियर फैमिली, जिसमें चार लोग ही होते हैं (माता-पिता-दो बच्चे) के घर में कुल मिलाकर 950 ग्राम सोना रखने की इजाजत है. इसमें 500 ग्राम मां के पास, 250 ग्राम बेटी के पास और 100 ग्राम पति और बेटे के पास होगा. इससे ज्यादा सोना अगर घर में हो तो इनकम और खरीद से जुड़े सभी तरह के दस्तावेज संभाल कर रखने चाहिए. तय सीमा से ज्यादा सोना अगर घर में है तो ये साबित होना चाहिए ति ये कानूनी आय से खरीदा हुआ या विरासत में मिला हुआ सोना है, जिससे इसे गैरकानूनी नहीं माना जाएगा.

रेट बढ़ने के बाद आज कितने में बिक रहा आपके यहां पेट्रोल-डीजल, चेक करें ताजा कीमत

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment