लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

15 अगस्त पर स्कूल से लेकर ऑफिस तक बनाएं ये तिरंगा रंगोली, खूब मिलेगी तारीफ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

15 August Rangoli Designs: स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन स्कूलों में झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और तरह-तरह की प्रतियोगिताएं होती हैं. वहीं, कई ऑफिस और वर्कप्लेस में भी 15 अगस्त के मौके पर तिरंगे की थीम पर सजावट की जाती है. ऐसे में अगर आप स्कूल या ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रंगोली (15 August Rangoli Designs) बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस बार इसे थोड़ा खास और देशभक्ति के रंग में रंग सकते हैं.

तिरंगे के रंगों से बनाएं रंगोली

15 अगस्त के लिए रंगोली बनाते समय सबसे पहले केसरिया, सफेद और हरे रंग का इस्तेमाल करें. रंगोली के बीच में अशोक चक्र बनाकर उसके चारों तरफ तिरंगे की डिजाइन तैयार की जा सकती है. स्कूल में इसे मुख्य गेट, स्टेज या प्रार्थना स्थल के पास बनाया जा सकता है. वहीं, ऑफिस में इसे रिसेप्शन एरिया, एंट्री गेट या किसी खुले कॉमन स्पेस में बनाया जा सकता है.

PC: Social Media
PC: Social Media

अशोक चक्र वाली रंगोली (15 August Rangoli Designs)

अगर आप बहुत ज्यादा बड़ी रंगोली नहीं बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ अशोक चक्र को सेंटर में रखकर उसके चारों ओर फूलों और पत्तियों की डिजाइन बना सकते हैं. ऑफिस के रिसेप्शन एरिया के लिए इस तरह की सिंपल और एलिगेंट रंगोली काफी अच्छी लगेगी.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

भारत के नक्शे वाली रंगोली

सबसे पहले चॉक की मदद से भारत का आउटलाइन बनाएं और फिर उसे तिरंगे के तीन रंगों से भरें. नक्शे के बीच में छोटा-सा अशोक चक्र बनाएं. इसके नीचे ‘जय हिंद’ या ‘वंदे मातरम्’ लिखकर रंगोली (15 August Rangoli Designs) को और खूबसूरत बनाया जा सकता है. ऑफिस में भी इस डिजाइन को एंट्री एरिया में बनाया जा सकता है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर ट्राई करें ये Tricolor Fashion Ideas, साड़ी से कुर्ती तक दिखेगा देशभक्ति वाला अंदाज

ऑफिस में बनाएं फूलों वाली तिरंगा रंगोली

ऑफिस में रंगोली को थोड़ा क्लासी लुक देने के लिए रंगों के साथ फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. गेंदे के फूल से केसरिया रंग, सफेद फूलों से सफेद पट्टी और हरे पत्तों से हरे रंग की पट्टी तैयार करें. बीच में नीले रंग का अशोक चक्र बनाएं. रिसेप्शन या ऑफिस के एंट्री गेट पर इस तरह की फूलों वाली रंगोली खूबसूरत लगेगी और जगह को फेस्टिव लुक भी देगी.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

बच्चों के लिए आसान रंगोली डिजाइन

अगर रंगोली छोटे बच्चों को बनानी है, तो बहुत मुश्किल डिजाइन चुनने की जरूरत नहीं है. एक गोल आकार बनाकर उसमें तिरंगे की तीन पट्टियां बनाएं. इसके बीच में छोटा अशोक चक्र और चारों ओर फूल-पत्तियों की बॉर्डर (15 August Rangoli Designs) बना दें. बच्चे इसे आसानी से बना सकते हैं और इसमें अपनी क्रिएटिविटी भी जोड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Independence Day पर नाखूनों को दें देशभक्ति वाला टच, ट्राई करें ये तिरंगा नेल आर्ट डिजाइन्स

The post 15 अगस्त पर स्कूल से लेकर ऑफिस तक बनाएं ये तिरंगा रंगोली, खूब मिलेगी तारीफ appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment