लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

1 सितंबर से बदले LPG के दाम, जानें अब कितने रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हर महीने की पहली तारीख यानी 1 तारीख को देशभर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं. इस दिन सरकारी तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों का रिव्यू करती हैं और नई कीमतें जारी करती हैं. इसी कड़ी में 1 सितंबर 2026 को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल है. आज के दिन 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपये का इजाफा सरकार ने किया है.

कमर्शियल गैस सिलेंडर में 9.50 रुपये बढ़ने के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 2747.50 रुपये हो गई है. ये कोई पहली बार नहीं है, बल्कि इस साल में कई बार गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो चुका है. यहां से आप शहर अनुसार, कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा दाम के बारे में जान सकते हैं. 

कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा दाम-

  • दिल्ली- 2747.50 रुपए
  • नोएडा– 2747.50 रुपए
  • कोलकाता- 2982 रुपए
  • चेन्नई- 2916.50 रुपए
  • मुंबई- 2,701 रुपए

ये भी पढ़ें: बच्चों को Maggie-Kurkure देने से पहले सावधान, अब डेट मिटाकर बेचा जा रहा सामान

लगातार दो महीने घटे थे दाम
अगस्त में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में लगातार दूसरे महीने कटौती की गई थी. कटौती के बाद दिल्ली में 192 रुपये की कटौती के बाद इसकी कीमत घटकर 2,738 रुपये हो गई थी. वहीं, मुंबई में 194 रुपये की कटौती के बाद कीमत 2,691.50 रुपये हुई, कोलकाता में 209 रुपये घटकर 2,872.50 रुपये और चेन्नई में 200 रुपये कम होकर 2,906 रुपये हो गई थी.

इससे पहले 1 जुलाई 2026 को दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर 183.50 रुपये सस्ता हुआ था और इसकी कीमत 2,930 रुपये हो गई थी. यानी जुलाई और अगस्त में लगातार दो महीने कमर्शियल गैस के दाम घटे थे.

ये भी पढ़ें: Explained: GDP 7.8% बढ़ी, लेकिन आपकी जेब पर क्या होगा असर? जानिए पूरा हिसाब

2026 में कब- कब बदले कमर्शियल LPG के दाम?
साल 2026 में अब तक कमर्शियल LPG की कीमतों में कई बार बदलाव हो चुका है. इन आठ महीनों में आठ बार बदलाव हुआ है, जिसमें छह बार कीमतें बढ़ीं हैं तो दो बार कीमतें घटी भी हैं. आइये देखें हर महीने के हिसाब से लिस्ट:

महीना कितना बढ़े या घटे दाम
जनवरी 111 रुपये की बढ़ोतरी 
फरवरी 49 रुपये की बढ़ोतरी
मार्च 144 रुपये की बढ़ोतरी
अप्रैल 195.50 रुपये की बढ़ोतरी
मई 993 रुपये की बढ़ोतरी
जून 42 रुपये की बढ़ोतरी
जुलाई 183.50 रुपये हुए कम
अगस्त 192 रुपये हुए कम

किस पर होगा असर?
कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैंटीन और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. इसलिए कीमत बढ़ने या घटने का सीधा असर इन कारोबारों की लागत पर पड़ता है और इसका असर खाने-पीने की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है. ज्यादा दाम बढ़ने पर रेस्टोरेंट्स या होटल वाले खाने- पीने के सामानों की कीमतों में इजाफा करते हैं, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ता है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment